लाइव न्यूज़ :

अगले दो दिन दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य है तापमान: IMD

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 27, 2022 16:43 IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने शुक्रवार को बताया कि बारिश की वजह से भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य और सामान्य से नीचे है।

Open in App
ठळक मुद्देआरके जेनामणि ने बताया कि अगले पांच दिनों में कोई लू की स्थिति नहीं होगी। उन्होंने ये भी बताया कि पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय है और वहां बारिश का कारण बनेगा।

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने शुक्रवार को बताया कि बारिश की वजह से भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य और सामान्य से नीचे है। अगले पांच दिनों में कोई लू की स्थिति नहीं होगी। पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय है और वहां बारिश का कारण बनेगा। दिल्ली में अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे।

यही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में केरल तट और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बादलों की उपस्थिति बढ़ गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। केरल में मानसून की शुरुआत दो-तीन दिनों में होने की संभावना है।

इसके अलावा हिमाचार प्रदेश में भी शुक्रवार को 24 घंटे की राहत के बाद शनिवार से अगले कुछ दिनों तक मौसम बदलने की संभावना है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में 28 मई से 30 मई तक बारिश के अलावा आंधी-तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। 

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीहीटवेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो