लाइव न्यूज़ :

Delhi Pollution Update : सांसों पर "आपातकाल", एलजी ने केजरीवाल को मीटिंग के लिए बुलाया

By धीरज मिश्रा | Updated: November 3, 2023 17:57 IST

Delhi Pollution Update:दिल्ली अब गैस चेंबर का रूप ले चुकी है। दिल्ली में आगे किस तरह के हालात होंगे इन सब चीजों को देखते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने संज्ञान लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की जहरीली हवा पर एलजी ने लिया संज्ञान राजनिवास पर सीएम केजरीवाल और पर्यावरण मंत्री को बैठक के लिए बुलाया एलजी ने आज अपने दो कार्यक्रम रद्द करने की जानकारी दी

Delhi Pollution Update: राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर एक्यूआई 800 को पार कर गया है। दिल्ली अब गैस चेंबर का रूप ले चुकी है। दिल्ली में आगे किस तरह के हालात होंगे इन सब चीजों को देखते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने संज्ञान लिया है।

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय को राजनिवास पर शाम छह बजे एक बैठक में हिस्सा लेन के लिए कहा है। इस बैठक में आगे दिल्ली की प्रदूषण को किस तरह से कम करना है क्या अन्य उपाय किए जा सकते हैं। इस पर एलजी, सीएम और पर्यावरण मंत्री अपनी बात रखेंगे।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि सीएम चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ गए हुए हैं। 

एलजी ने दिल्लीवालों से की अपील

एलजी विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के सभी लोगों से अपील की है कि वे जितना संभव हो सके घर के अंदर रहें। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर एक्यूआई 800 को पार कर गया है। वहा खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को खतरनाक परिवेश स्थितियों में न रखें। एलजी ने कहा कि मैंने योगमाया मंदिर और ख्वाजा निज़ामुद्दीन औलिया के उर्स में अपने सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर केजरीवाल पर कसा तंज 

भाजपा सांसद और पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। तिवारी ने कहा सांस लेने में तकलीफ हो रही है। 

टॅग्स :एलजीअरविंद केजरीवालGopal Raiविनय कुमार सक्सेनाEnvironment DepartmentEnvironment Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र