लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः रविवार तक सभी निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण नियंत्रण के लिए एलजी ने लिए ये बड़े फैसले

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 14, 2018 17:01 IST

सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 445 रहा। माना जा रहा है कि राजस्थान की धूल राजस्थान की बजाय दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषित कर रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 14 जूनः दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में 18 गुना तक बढ़ोत्तरी देखते हुए उप-राज्यपाल ने आपात बैठक बुलाई। दिल्ली सरकार, प्रदूषण नियंत्रण अथॉरिटी के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस बैठक के बाद कई बड़े फैसले लिए गए। राजधानी दिल्ली में रविवार तक सभी निर्माण कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

इसके अलावा तमाम एजेंसियों से सड़कों पर पानी का छिड़काव करने के लिए भी कहा गया है। मीटिंग में मौजूद अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि मानसून में ठीक तरीके से पौधारोपण हो सके। पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली और आस-पास के इलाकों में अगले तीन दिनों तक धूल रहेगी। सभी निर्माण एजेंसियों, मुनिसिपल कॉर्पोरेशन और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी को पानी का छिड़काव करने के लिए अलर्ट कर दिया गया है।

सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 445 रहा। माना जा रहा है कि राजस्थान की धूल राजस्थान की बजाय दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषित कर रही है। शहर के अलग-अलग स्थानों पर हवा में पीएम 10 और पीएम 2.5 की मात्रा कई गुना बढ़ी हुई है।

दिल्ली और एनसीआर में तेज गर्मी के साथ लोग प्रदूषण की दोहरी मार झेल रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी गाइडलाइन जारी करके लोगों को सतर्क रहने को कहा है। बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार लोगों से निर्माण काम के आसपास की जगहों पर पानी छिड़काव के लिए कहा गया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :दिल्लीअनिल बैजलदिल्ली सरकारवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला