लाइव न्यूज़ :

Delhi new CM announcement: क्या दिल्ली में कोई उपमुख्यमंत्री बनेगा?, वरिष्ठ नेता ने कहा- नहीं, अमेरिका से आते ही पीएम मोदी करेंगे अंतिम फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2025 20:43 IST

Delhi new CM announcement: पांच फरवरी को हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘आप’ को हराकर 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की और 70 विधानसभा सीटों में से 48 पर जीत हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देनया मुख्यमंत्री संभवतः विधायकों में से ही होगा।दिल्ली में कोई उपमुख्यमंत्री नहीं बनाएगी।मनीष सिसोदिया कई वर्षों तक उप मुख्यमंत्री रहे।

नई दिल्लीः दिल्ली के नये मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा में जारी आंतरिक विचार-विमर्श के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता अंतिम फैसला लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके विदेश से लौटने के बाद मिल सकते हैं। इस बीच संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी दिल्ली में कोई उपमुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है और अंतिम निर्णय मोदी के लौटने के तुरंत बाद लिया जाएगा। मोदी इस समय अमेरिका की यात्रा पर हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी कोई उपमुख्यमंत्री बनाएगी, जैसा कि उसने हाल ही में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में किया है, उन्होंने कहा कि इसकी संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि नया मुख्यमंत्री संभवतः विधायकों में से ही होगा।

निवर्तमान आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में मनीष सिसोदिया कई वर्षों तक उप मुख्यमंत्री रहे, तथा कथित आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। पांच फरवरी को हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘आप’ को हराकर 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की और 70 विधानसभा सीटों में से 48 पर जीत हासिल की।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025BJPनरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डाjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM