लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एनसीआर में गहरा सकता है बिजली का संकट, ऊर्जा मंत्री ने दी थी ब्लैकआउट की चेतावनी

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 28, 2018 20:39 IST

दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने 26 मई को में ब्लैकआउट की चेतावनी देते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश के दादरी और झज्जर और दिल्ली के बदरपुर में थर्मल पावर स्टेशनों को कोयले की कमी के कारण पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है

Open in App

नई दिल्ली, 28 मई:  दिल्ली एनसीआर में लोगों को गर्मी के चढ़ते पारे के बीच बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। खबरों के मुताबिक बिजली संयंत्रों के पास कोयले का आरक्षित भंडार कम बचा है। आरक्षित भंडार में बचे कोयले से ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाले हैं। दिल्ली में दैनिक बिजली खपत पिछले चार दिनों से 6,000 मेगावॉट से परे है, ऐसे में दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने बिजली संकट की संभावनाओं को देखते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से बिजली संयंत्रों को पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध कराने को लेकर हस्तक्षेप करने की मांग की है।

दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने 26 मई को में ब्लैकआउट की चेतावनी देते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश के दादरी और झज्जर और दिल्ली के बदरपुर में थर्मल पावर स्टेशनों को कोयले की कमी के कारण पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है और ये स्थिति कब कर ऐसी बनी रहेगी, इसपर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

पैरों पर गिर रेप पीड़िता ने न्याय की लगाई गुहार, विधायक बोले- पुलिस को थर्ड डिग्री की जरूरत

भारी गर्मी की वजह से हालात ऐसे हैं कि दिल्ली एनसीआर रीजन के तीनों बिजली संयंत्रों में बैकअप में एक दिन के कोयले के स्टॉक को रखना भी भारी पड़ रहा है। जबकि पहले समान्य तौर पर 15 दिनों के कोयले का स्टॉक का बैकअप रहता था। 

बिजली विभाग के एक एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक दादरी-1 व 2, झज्जर और बदरपुर के बिजली संयंत्रों को एक मई से ही कोयले की कमी से जूझना पड़ रहा है। जिसकी मुख्य वजह ट्रांसपोर्टेशन में आई कमी है। खबरों के मुताबिक रेलवे कोयले की ढुलाई के लिए रैक व वैगन उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। 

कमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह