लाइव न्यूज़ :

दिल्ली NCR में भारी बारिश, गुरुग्राम सहित इन हिस्सों में लगा जाम 

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 28, 2018 11:43 IST

Delhi NCR Rain News Updates:सड़कों पर जलभराव के कारण जहां-तहां गाड़ियां जाम में फंसीं नजर आईं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, राजौरी गार्डन से पंजाबी बाग वाले मार्ग पर जलभराव के चलते यातायात प्रभावित है।

Open in App

नई दिल्ली, 28 अगस्त:दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। जिसकी वजह से कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया है। बारिश की वजह से सबसे ज्यादा खराब स्थिति गुरुग्राम का है। दिल्ली-गुरुग्राम में सड़कें कई हिस्सों में तालाब जैसी हो गई है। 

सड़को पर जाम लगने की वजह से स्कूल और ऑफिस जाने वालों को काफी दिक्कत हुई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, राजौरी गार्डन से पंजाबी बाग वाले मार्ग पर जलभराव के चलते यातायात प्रभावित है।

सड़कों पर जलभराव के कारण जहां-तहां गाड़ियां जाम में फंसीं नजर आईं। दिल्ली के उत्तम नगर में तो काफी बुरा हाल रहा। हल्की से  बारिश में ही सड़कों पर झील सा नजारा देखने को मिल रहा है। कुछ घरों में भी पानी घुसने की खबर है। अन्य प्रभावित क्षेत्रों में दिल्ली का पालम एयरपोर्ट भी रहा है। 

गुरुग्राम के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद जलभराव के चलते ट्रैफिक जाम है। खासकर सोहना रोड और हुडा सिटी सेंटर पर काफी जलभराव रहा। बता दें कि बीती रात भारी बारिश के बाद भी दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव दिखा था।

मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला में 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पालम, लोधी रोड, आया नगर और रिज वेधशाला में क्रमश: एक मिमी, 1.6 मिमी, 1.8 मिमी और 4.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।अधिकारी ने कहा, ‘‘आज दिन में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।’’ 

टॅग्स :दिल्लीमानसूनदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र