लाइव न्यूज़ :

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव 2025ः 12 सीट, 30 नवंबर को मतदान और 3 दिसंबर को मतगणना, 26 महिलाओं समेत 53 उम्मीदवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2025 21:31 IST

Delhi Municipal Corporation by-election 2025: भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद प्रवीण खंडेलवाल, मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह और चुनाव संयोजक पंकज जैन चांदनी चौक वार्ड 74 से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देनारायणा वार्ड से सबसे अधिक 08 उम्मीदवार मैदान में हैं।शालीमार बाग-बी वार्ड से 05 महिलाएं मैदान में हैं।विधानसभा चुनावों में मौजूदा पार्षदों के विधायक चुने जाने के कारण खाली हो गए।

Delhi: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद बुधवार को 26 महिलाओं समेत कुल 53 उम्मीदवार मैदान में बच गए हैं। निगम के 12 वार्ड के लिए 30 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव के लिए कुल 133 नामांकन दाखिल किए गए थे। नारायणा वार्ड से सबसे अधिक आठ उम्मीदवार मैदान में हैं।

इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के उम्मीदवार शामिल हैं जबकि अन्य उम्मीदवार निर्दलीय हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने विनोद नगर से अपना एकमात्र उम्मीदवार उतारा है, जबकि इनके अलावा पांच उम्मीदवार अन्य दलों के हैं। शालीमार बाग-बी वार्ड से पांच महिलाएं मैदान में हैं।

ये वार्ड पहले रेखा गुप्ता के पास था और उनके विधायक चुने जाने तथा बाद में मुख्यमंत्री बनने के बाद यह रिक्त हो गया था। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 15 नवंबर है और मतदान 30 नवंबर को होगा जबकि मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी। इन 12 में से नौ वार्ड पहले भाजपा के पास थे जो फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में मौजूदा पार्षदों के विधायक चुने जाने के कारण खाली हो गए।

शेष तीन वार्ड पर आप का कब्जा था। भाजपा ने एक बयान में कहा कि उसने संगठनात्मक बैठकों के साथ अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद प्रवीण खंडेलवाल, मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह और चुनाव संयोजक पंकज जैन चांदनी चौक वार्ड 74 से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में शामिल हुए। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने द्वारका-बी वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवार सुमिता मलिक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावAam Aadmi Partyकांग्रेसदिल्ली सरकाररेखा गुप्ताRekha Gupta
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'BJP की पश्चिम बंगाल में जीत घुसपैठ रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी': बांग्लादेशी सांसद को हुई चिंता, सदन में कहा- यह खतरनाक

भारतआधी रात के बाद बाहर निकलने से डरेंगी बेटियां?, नवनीत राणा ने कहा-यदि बंगाल में भाजपा की सरकार नहीं आई तो, वीडियो

भारतटीएमसी और ममता बनर्जी को नहीं दिया वोट, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा-वर्षों पहले स्थापित पेयजल सुविधा को लिया वापस, वीडियो

भारतपंजाब: विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा के मौजूदा सत्र के दौरान सीएम और सभी MLAs का तत्काल अल्कोहल टेस्ट कराने की मांग

भारतJabalpur Cruise Accident: 9 की मौत और 29 को बचाया, मृतक परिजन को 6 लाख और घायलों को 50000 रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी

भारतWest Bengal elections: चुनाव आयोग ने मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के 15 बूथों पर दोबारा मतदान का दिया आदेश

भारत20 साल बाद एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास को खाली किया पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?, बुद्ध पूर्णिमा के दिन 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट, वीडियो

भारतबुद्ध पूर्णिमा पर लद्दाख पहुंचे अमित शाह, कारगिल में 10,000 लीटर प्लांट का ऐलान

भारतVIDEO: केदारनाथ में गूंजा कैलाश खेर का 'जय-जय केदारा', भक्ति में डूबे श्रद्धालु