लाइव न्यूज़ :

दिल्ली महापौर चुनाव 2023ः बीजेपी ने आप और कांग्रेस को दिया झटका, भाजपा को 3 अधिक वोट मिले, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 22, 2023 4:03 PM

Delhi Mayor Election 2023: ‘आप’ उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद रेखा गुप्ता को 34 मतों से हराया।

Open in App
ठळक मुद्देएमसीडी अधिकारियों ने बुधवार को यह घोषणा की।ओबेरॉय को 150 मत मिले जबकि गुप्ता को कुल 266 मतों में से 116 मत मिले।मतदान का अधिकार दिए जाने को लेकर हो रहे हंगामे के बीच पूर्व में चुनाव ठप हो गया था।

नई दिल्लीः आखिरकार आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली नगर निगम पर कब्जा कर लिया। करीब दो माह बाद आप की शैली ओबेरॉय ने दिल्ली के महापौर चुनाव में जीत लिया है। शैली ओबेरॉय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रेखा गुप्ता को 34 मतों के अंतर से हरा दिया। एमसीडी अधिकारियों ने बुधवार को यह घोषणा की।

ओबेरॉय को 150 मत मिले जबकि गुप्ता को कुल 266 मतों में से 116 मत मिले। मतदान सिविक सेंटर में हुआ। दिल्ली को चौथे प्रयास में महापौर मिला क्योंकि मनोनीत सदस्यों को मतदान का अधिकार दिए जाने को लेकर हो रहे हंगामे के बीच पूर्व में चुनाव ठप हो गया था।

266 सदस्यों ने वोट डाला

इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और आप को झटका दे दिया है। 266 सदस्यों ने वोट डाला। शैली ओबेरॉय को 150 और रेखा गुप्ता को 116 मत मिले। आप के पास 151 वोट थे। कुल पार्षद 135, राज्यसभा सदस्य 3 और 13 नामित विधायक हैं।

कांग्रेस के 9 पार्षद

भाजपा के पास 105 पार्षद, 7 लोकसभा सदस्य और एक नामित विधायक हैं। लेकिन भाजपा को मतदान के बाद 3 वोट अधिक पड़े। क्रांस वोटिंग में आप के एक, कांग्रेस के एक और निर्दलीय पार्षद ने भाजपा प्रत्याशी को वोट किया। कांग्रेस के 9 पार्षद हैं, जो चुनाव का बहिष्कार किया था। 

पिछले हफ्ते, दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शीर्ष अदालत के आदेश के बाद महापौर का चुनाव कराने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन की बैठक बुलाने के लिए अपनी मंजूरी दे दी थी। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की महापौर पद की उम्मीदवार ओबेरॉय की याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश जारी किया था।

नामित किए गए सदस्य महापौर चुनाव में मतदान नहीं कर सकते

आप को राहत देने वाले आदेश में शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि उपराज्यपाल द्वारा एमसीडी में नामित किए गए सदस्य महापौर चुनाव में मतदान नहीं कर सकते। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जीत पर ओबेरॉय और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गुंडे हार गए, जनता जीत गई। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार। आप की पहली मेयर शैली ओबेरॉय को भी बहुत-बहुत बधाई।’’

दिल्ली की जनता की जीत और ‘गुंडागर्दी’ की हार हुई: केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को महापौर चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) पार्षद शैली ओबेरॉय की जीत पर दिल्ली की जनता को बधाई दी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता जीत गई और ‘‘गुंडे’’ हार गए। केजरीवाल ने बिना किसी का नाम लिए ट्वीट किया, ‘‘गुंडे हार गए, जनता जीत गई।

दिल्ली नगर निगम में आज दिल्ली की जनता की जीत हुई और गुंडागर्दी की हार। शैली ओबेरॉय के महापौर चुने जाने पर दिल्ली की जनता को बधाई।’’ उच्चतम न्यायालय ने 17 फरवरी को महापौर, उपमहापौर और नगर निकाय की स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की तारीख तय करने के लिए एमसीडी की पहली बैठक बुलाने के लिए 24 घंटे के भीतर नोटिस जारी करने का आदेश दिया था।

शीर्ष अदालत ने यह भी कहा था कि उपराज्यपाल द्वारा एमसीडी में नामित सदस्य महापौर चुनने के लिए मतदान नहीं कर सकते। नगर निगम चुनाव के एक महीने बाद छह जनवरी को पहली बार सदन की बैठक बुलाई गई थी। भाजपा और ‘आप’ के सदस्यों के बीच तीखी बहस के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद 24 जनवरी और फिर छह फरवरी को बुलाई गई दूसरी और तीसरी बैठक भी इस कवायद को पूरा करने में विफल रही थी।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावDelhi Municipal Corporationआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालशैली ओबेरॉयShelly Oberoi 
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSunita Kejriwal Reaction: पति की रिहाई पर सुनीता का भावुक पोस्ट, कहा, 'ये लोकतंत्र की जीत है'

भारतDelhi Punjab Lok Sabha Election: 'आप' के 18 उम्मीदवार, धुआंधार रैलियां करेंगे केजरीवाल

भारतArvind Kejriwal Interim Bail: केजरीवाल को 'सुप्रीम राहत', विपक्षी नेताओं के आए रिएक्शन

भारतArvind Kejriwal Bail: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत; इतने दिनों तक जेल से रहेंगे बाहर

भारतब्लॉग: भारत अनेकता में एकता की समृद्ध विरासत का वाहक है

भारत अधिक खबरें

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: पांच बैंक में खाते, चार पहिया वाहन, मोटरसाइकिल, 31.09 लाख के गहने और 60000 रुपये नकद, पवन सिंह के पास 16.75 करोड़ रुपये की संपत्ति

भारतSamastipur Lok Sabha seat 2024: नीतीश मंत्रिमंडल के दो मंत्री अशोक चौधरी-महेश्वर हजारी भिड़े, बेटी और बेटे लड़ रहे समस्तीपुर सीट से चुनाव, सीएम नीतीश कैसे करें प्रचार!

भारतLok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने पाकिस्तान पर मणिशंकर अय्यर के दिये बयान से झाड़ा पल्ला, पवन खेड़ा ने कहा, "इस बयान से पार्टी का कोई मतलब नहीं है"

भारतPM Modi Live Nandurbar Lok Sabha Election 2024: ‘नकली राकांपा और शिवसेना’ ने कांग्रेस में विलय करने का मन बनाया, पीएम मोदी ने पवार और ठाकरे पर किया हमला

भारत"दक्षिण में साफ, उत्तर में हाफ": जयराम रमेश ने की बीजेपी के चुनावी भविष्य की भविष्यवाणी, कहा- "2024 में 2004 दोहराया जाएगा"