लाइव न्यूज़ :

Delhi Lok Sabha Election Results: बीजेपी की क्लीन स्वीप, मनोज तिवारी की हैट्रिक, बुरी तरह हारे कन्हैया कुमार

By धीरज मिश्रा | Updated: June 4, 2024 19:32 IST

Delhi Lok Sabha Election Results: दिल्ली की सात लोकसभा सीट पर बीजेपी ने क्लीन स्विप कर लिया है। खास बात यह है कि साल 2014, 2019 और 2024 में तीसरी बार लगातार बीजेपी ने क्लीन स्विप किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में तीसरी बार सभी सात लोकसभा सीट जीतने में बीजेपी कामयाब मनोज तिवारी ने जीत की लगाई हैट्रिक इंडिया गठबंधन का दिल्ली में नहीं खुला खाता

Delhi Lok Sabha Election Results: दिल्ली की सात लोकसभा सीट पर बीजेपी ने क्लीन स्विप कर लिया है। खास बात यह है कि साल 2014, 2019 और 2024 में तीसरी बार लगातार बीजेपी ने क्लीन स्विप किया है। वहीं, दूसरी ओर नॉर्थ पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कन्हैया कुमार को एक लाख से अधिक वोटों से हरा दिया है।

भारतीय चुनाव आयोग के डाटा अनुसार, मनोज तिवारी को करीब 821567 वोट मिले, वहीं कन्हैया कुमार को 684501 वोट मिले। वहीं, इस सीट पर तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के अशोक कुमार रहे। उन्हें 12053 वोट मिले। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि बीजेपी ने इस बार मनोज तिवारी को तीसरी बार टिकट दिया था।

उनके अलावा बाकी छह सांसदों के टिकट काटे गए थे। इसी के साथ ही नए चेहरों पर भाजपा का खेला गया दांव भी सफल रहा। अन्य छह उम्मीदवारों ने भी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को चित कर दिया। आम आदमी पार्टी ने चार लोक सभा सीटों पर चुनाव लड़ा। लेकिन, चारों उम्मीदवार बीजेपी के उम्मीदवारों के सामने बुरी तरह हारे। ईस्ट दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा ने आप के कुलदीप कुमार को 80 हजार से अधिक वोटों से हराया।

नई दिल्ली से आम आदमी पार्टी ने मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती को उम्मीदवार बनाया था। सोमनाथ को बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने 78 हजार से अधिक वोटों से हराया। आम आदमी पार्टी ने वेस्ट दिल्ली से महाबल मिश्रा को उम्मीदवार बनाया।

यहां बीजेपी की उम्मीदवार कमलजीत सेहरावत ने 1 लाख 88 हजार वोटों से जीत हासिल की। दक्षिणी दिल्ली से आप ने सही राम को टिकट दिया था। यहां बीजेपी उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी ने चुनाव जीता। 

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि कन्हैया कुमार 2019 के लोकसभा चुनाव बिहार के बेगुसराय से चुनाव लड़े। लेकिन, वहां बीजेपी के गिरिराज सिंह के हाथों बुरी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, तब वह लेफ्ट के टिकट पर चुनाव लड़े थे। लेकिन, दिल्ली में उन्हें मनोज तिवारी के सामने कांग्रेस ने उतारा। बावजूद जनता ने उन्हें नकार दिया।

 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव परिणाम 2024नरेंद्र मोदीमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र