लाइव न्यूज़ :

विवाहित वर्दीधारी अधिकारी का किसी अन्य महिला के साथ संबंध रखना और अश्लील संदेश भेजना गलत, दिल्ली हाईकोर्ट ने सीआईएसएफ उपनिरीक्षक की वेतन कटौती की सजा को रखा बरकरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2025 19:15 IST

अदालत ने कहा, ‘‘जांच और पुनरीक्षण प्राधिकारी ने सही पाया कि याचिकाकर्ता एक वर्दीधारी बल का सदस्य होने के नाते पहले से शादीशुदा था और उसे किसी अन्य महिला के साथ संबंध रखने या अभद्र संदेश भेजने का कोई मतलब नहीं था।’’

Open in App
ठळक मुद्देआचरण निश्चित रूप से एक वर्दीधारी बल के अधिकारी के लिए अनुचित है।फैसला 14 अक्टूबर को अदालत की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया। उच्च न्यायालय ने टिप्पणी की कि कृत्य को देखते हुए सजा बिल्कुल उपयुक्त थी।

नई दिल्लीः दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक विवाहित वर्दीधारी अधिकारी का किसी अन्य महिला के साथ संबंध रखना और उसे अश्लील संदेश भेजना ‘‘वर्दीधारी बल के एक अधिकारी के लिए अशोभनीय आचरण है।’’ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक उपनिरीक्षक पर महिला सहकर्मी को अनुचित संदेश भेजने और फोन कर यौन उत्पीड़न करने के आरोपों के मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने यह टिप्पणी की और उसकी वेतन कटौती की सजा को बरकरार रखा। अदालत ने कहा, ‘‘जांच और पुनरीक्षण प्राधिकारी ने सही पाया कि याचिकाकर्ता एक वर्दीधारी बल का सदस्य होने के नाते पहले से शादीशुदा था और उसे किसी अन्य महिला के साथ संबंध रखने या अभद्र संदेश भेजने का कोई मतलब नहीं था।’’

न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद और न्यायमूर्ति विमल कुमार यादव की पीठ ने 22 सितंबर के अपने फैसले में कहा, ‘‘यह आचरण निश्चित रूप से एक वर्दीधारी बल के अधिकारी के लिए अनुचित है।’’ फैसला 14 अक्टूबर को अदालत की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया। सजा के खिलाफ अधिकारी की अपील को खारिज करते हुए उच्च न्यायालय ने टिप्पणी की कि कृत्य को देखते हुए सजा बिल्कुल उपयुक्त थी।

इसने यह भी उल्लेख किया कि अधिकारी को ‘‘बहुत कम सजा’’ दी गई। सजा में दो साल के लिए वेतन में कटौती शामिल है, जिसके दौरान उसे कोई वेतन वृद्धि नहीं मिलेगी। इस अवधि के पूरा होने पर इस कटौती के परिणामस्वरूप भविष्य में वेतन वृद्धि में भी देरी होगी। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके साथ बातचीत के दौरान अधिकारी ने कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

गलत इरादे से उसके घर में भी घुस आया। महिला की शिकायत के बाद विभागीय जांच की गई और अधिकारी के खिलाफ आरोप तय किए गए तथा जांच समिति द्वारा सजा भी दी गई। पुनरीक्षण प्राधिकारी ने अधिकारी की दलील को खारिज कर दिया और कहा कि बचाव पक्ष के बयान पर विचार न करने के संबंध में उसका आरोप किसी विशिष्ट विवरण द्वारा समर्थित नहीं है।

इसलिए अस्पष्ट, अनिर्दिष्ट है और अपर्याप्त दलीलों को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उच्च न्यायालय ने कहा कि पुनरीक्षण प्राधिकारी का मानना ​​था कि याचिकाकर्ता विवाहित होने के कारण नैतिक दायित्व के तहत किसी अन्य महिला के साथ संबंध नहीं बनाए और न ही कोई अश्लील संदेश भेजे।

इसने कहा, ‘‘अदालत के निर्णयों की श्रृंखला में निर्धारित कानून को लागू करते हुए इस न्यायालय को जांच कार्यवाही में कोई कमी नहीं दिखती। यह नहीं कहा जा सकता कि जांच समिति ने बाहरी सामग्री पर विचार किया है या किसी प्रासंगिक सामग्री पर विचार करने से चूक गई है। नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों का पालन किया गया है।’’

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्लीCISF
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो