लाइव न्यूज़ :

जुबैर के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट पर की गई कार्रवाई को लेकर अदालत ने पुलिस से जवाब मांगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2023 21:46 IST

जुबैर पर उस ट्विटर उपयोगकर्ता के खिलाफ कथित तौर पर टिप्पणी करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसने ‘ऑल्ट न्यूज’ के सह-संस्थापक के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिस पर उन्होंने जवाबी प्रतिक्रिया जताई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने कहा, पुलिस को जुबैर के खिलाफ कुछ भी नहीं मिला है इसलिए इस मामले का तार्किक अंत होना चाहिएमोहम्मद जुबैर के खिलाफ किए गए कथित आपत्तिजनक ट्वीट के लिए उसने क्या कार्रवाई की

नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को शहर की पुलिस से पूछा कि ट्विटर के एक उपयोगकर्ता द्वारा ‘ऑल्ट न्यूज’ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ किए गए कथित आपत्तिजनक ट्वीट के लिए उसने क्या कार्रवाई की।

न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी ने जुबैर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने के अनुरोध वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि हालांकि, पुलिस को जुबैर के खिलाफ कुछ भी नहीं मिला है इसलिए इस मामले का तार्किक अंत होना चाहिए। 

जुबैर पर उस ट्विटर उपयोगकर्ता के खिलाफ कथित तौर पर टिप्पणी करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसने ‘ऑल्ट न्यूज’ के सह-संस्थापक के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिस पर उन्होंने जवाबी प्रतिक्रिया जताई थी। 

जुबैर के खिलाफ 2020 में एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर धमकाने और प्रताड़ित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। न्यायाधीश ने पूछा, ‘‘आपत्तिजनक ट्वीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई? मैं देखना चाहता हूं कि क्या चीजें तार्किक अंत पर पहुंच रही हैं।’’

(इनपुट भाषा)

टॅग्स :मोहम्मद जुबैरदिल्ली हाईकोर्टदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र