लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, पुलिस हिरासत में महिला का 'कौमार्य परीक्षण' असंवैधानिक

By अंजली चौहान | Updated: February 8, 2023 13:09 IST

अपनी गिरफ्तारी के बाद सिस्टर स्टेफी ने आरोप लगाया कि सीबीआई ने उनकी सहमति के बिना कौमार्य परीक्षण किया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि कौमार्य परीक्षण करना न केवल उसकी शारीरिक और मनोवैज्ञानिक अखंडता के साथ हस्तक्षेप करने के समान है। सिस्टर स्टेफी ने आरोप लगाया कि सीबीआई ने उनकी सहमति के बिना कौमार्य परीक्षण किया था।कोर्ट ने सिस्टर अभया की हत्या जो कि 27 मार्च, 1992 में हुई थी इस संबंध में फैसला सुनाया है।

नई दिल्ली: महिला आरोपी के कौमार्य परीक्षण को लेकर मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा कि महिला आरोपी का कौमार्य परीक्षण कराना असंवैधानिक, लैंगिक भेदभाव और गरिमा के अधिकार का उल्लघंन है। कोर्ट ने कहा कि ऐसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है जो 'कौमार्य परीक्षण' का प्रावधान करती हो और ऐसा परीक्षण अमानवीय व्यवहार का एक रूप है। 

दरअसल, अदालत ने ये सुनवाई केरल में सिस्टर अभया मर्डर केस की आरोपी स्टेफी के वर्जिनिटी टेस्ट को लेकर की है। कोर्ट ने इस टेस्ट को असंवैधानिक घोषित कर दिया। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि न्यायिक या पुलिस हिरासत में आरोपी महिला का कौमार्य परीक्षण संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लघंन है, जिसमें गरिमा का अधिकार शामिल है। 

न्यायाधीश ने कहा कि इसलिए यह अदालत मानती है कि .ह परीक्षण लैंगिक भेदभाव पूर्ण है और महिला अभियुक्त की गरिमा के मानवाधिकार का उल्लघंन है, अगर उसे हिरासत में रखते हुए इस तरह का परीक्षण किया जाता है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसियां ऐसे मामलों में थोड़ी संवेदनशीलता रखें। 

कोर्ट ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि 'हिरासत की गरिमा' की अवधारणा के तहत एक महिला का पुलिस हिरासत में रहते हुए भी सम्मान के साथ जीने का अधिकार शामिल है। उसका कौमार्य परीक्षण करना न केवल उसकी शारीरिक और मनोवैज्ञानिक अखंडता के साथ हस्तक्षेप करने के समान है। 

सीबीआई पर जबरन कौमार्य परीक्षण का आरोप 

बता दें कि केरल में सिस्टर स्टेफी को सिस्टर अभया की हत्या के 16 साल बाद नवंबर 2008 में गिरफ्तार किया गया था। सिस्टर अभया 27 मार्च, 1992 को कोट्टायम के पियस टेंथ कॉन्वेंट में एक कुएं में मृत पाई गई थी।  अपनी गिरफ्तारी के बाद सिस्टर स्टेफी ने आरोप लगाया कि सीबीआई  ने उनकी सहमति के बिना कौमार्य परीक्षण किया था। चर्च और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इससे महिला के अधिकारों का उल्लंघन हुआ है। 

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टहाई कोर्टकेरलक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज