लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए मंच की शुरुआत की

By भाषा | Updated: December 4, 2020 17:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर दिल्ली सरकार ने हाल ही में पेश की गई अपनी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए इससे संबंधित सभी पक्षकारों को शामिल करने के वास्ते एक मंच की शुरुआत की है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने इस साल अगस्त में अपनी इलेक्ट्रिक वाहन नीति की अधिसूचना जारी की थी, जिसका उद्देश्य वर्ष 2024 तक देश में होने वाले नए वाहनों की बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की बाजार हिस्सेदारी 25 फीसदी तक हासिल करना था।

दिल्‍ली डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन (डीडीसी) की उपाध्‍यक्ष जैस्मिन शाह ने कहा, '' दिल्ली को देश की ''ईवी राजधानी'' बनाने के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सपने को साकार करने के लिए सभी पक्षकारों की सहभागिता आवश्यक है, जिसमें मूल उपकरण निर्माता, बेड़े के संचालक, चार्जिंग स्टेशन संचालक एवं अन्य शामिल हैं।''

डीडीसी स्वच्छ ऊर्जा एवं आवागामन के क्षेत्र में कार्यरत स्वतंत्र संगठन ''आरएमआई इंडिया'' की सहायता से ईवी मंच की मेजबानी करेगा।

शाह ने कहा कि मंच की पहली ऑनलाइन बैठक 18 दिसंबर को होगी और इस दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को लेकर सामने आने वाली चुनौतियों और इससे निपटने के बारे में चर्चा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos