लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने पुरानी आबकारी नीति और 6 महीने के लिए बढ़ाई, जानिए कब-कब रहेगा राजधानी में ड्राई डे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2023 14:53 IST

दिल्ली सरकार ने पुरानी आबकारी नीति को और छह महीने के लिए बढ़ाया है। साथ ही अधिकारियों को जल्द से जल्द नई नीति तैयार करने को भी कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुरानी आबकारी नीति को दिल्ली सरकार ने और 6 महीने के लिए बढ़ाया।पिछले साल विवादित नई नीति को निरस्त करने के बाद दूसरी बार बढ़ाया गई पुरानी आबकारी नीति की अवधि।पुरानी आबकारी नीति के मुताबिक अगले छह महीने में दिल्ली में पांच ड्राई डे होंगे।

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने अपनी पुरानी आबकारी नीति को अगले छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई है। साथ ही सरकार ने आबकारी विभाग को जल्द से जल्द नई नीति तैयार करने का निर्देश भी दिया है। सरकार ने पिछले साल सितंबर में एक नई आबकारी नीति 2021-22 को वापस लेने के बाद अपनी पुरानी आबकारी नीति को लागू किया था। पुरानी आबकारी नीति के मुताबिक अगले छह महीने में दिल्ली में पांच ड्राई डे होंगे। 

बता दें कि दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति 2021-22 को, उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना द्वारा इसे लागू करने में कथित अनियमितताओं की सीबीआई द्वारा जांच कराने की सिफारिश करने के बाद वापस ले लिया था। दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और आबकारी विभाग के तत्कालीन प्रभारी मनीष सिसोदिया इस मामले में जांच को लेकर जेल में हैं। हाल ही में ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। इससे पहले सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की थी।

दिल्ली में पुरानी आबकारी नीति, 5 दिन होंगे ड्राई डे

महावीर जयंतीगुड फ्राइडेबुद्ध पूर्णिमाईद-उल-फितरईद-उल-अदहा

गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया अभी 17 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं। अदालत ने सीबीआई द्वारा जांच किए जा रहे भ्रष्टाचार के मामले में सिसोदिया की जमानत अर्जी पर सुनवाई को भी 21 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिय था।

ईडी ने आरोप लगाया था कि सिसोदिया ने कथित शराब घोटाले के बारे में गलत बयान दिया और एजेंसी आरोपियों की कार्यप्रणाली का पता लगाना चाहती है और अन्य आरोपियों के साथ उनका आमना-सामना कराना चाहती है। 

ईडी ने अदालत के सामने यह भी दावा किया था कि सिसोदिया ने अपने फोन को नष्ट कर दिया, जो जांच में एक महत्वपूर्ण सबूत है। ईडी ने आरोप लगाया है कि सिसोदिया ने 290 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ‘रिश्वत और अपराध से अर्जित’ करने के वास्ते दोषपूर्ण आबकारी नीति तैयार करने के लिए अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची।   

इसी मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता भी सवालों के घेरे में हैं। ईडी इनसे पूछताछ कर चुकी है और 16 मार्च को मामले में पूछताछ के लिए फिर बुलाया गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की 44 वर्षीय बेटी कविता से पहले सीबीआई भी पूछताछ कर चुकी है।

टॅग्स :दिल्ली समाचारExcise Departmentमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतVivek Vihar Fire Tragedy: अपनों के शव तक नहीं पहचान पा रहे परिजन, विवेक विहार अग्निकांड में 9 जिंदगियां राख; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

भारतDelhi: विवेक विहार में आग का तांडव, इमारत में झुलसे 9 लोग; 12 से ज्यादा का रेस्क्यू

क्राइम अलर्टDelhi Encounter: प्रेमबारी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वॉन्टेड सूरज काना गिरफ्तार

भारतभाजपा बकासुरों की पार्टी?, संजय राउत बोले-राजनीति में एक ही शब्द है निर्लज्ज?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला