लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः आप सांसद संजय सिंह ईसी का नोटिस, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Updated: February 6, 2020 16:03 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान सिंह ने एक साक्षात्कार में कथित तौर पर कहा था कि भाजपा यहां (दिल्ली में) ऐसी परिस्थिति उत्पन्न कर रही है जिससे शाहीन बाग और जामिया क्षेत्र में गंभीर परेशानी खड़ी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देबयान से मतदाताओं के बीच भ्रम और अफरा तफरी फैलने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुये उन्हें शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा है।

चुनाव आयोग ने भाजपा पर दिल्ली के शाहीन बाग और जामिया इलाके में गंभीर परेशानी उत्पन्न करने का आरोप लगाने से जुड़े आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के कथित बयान पर संज्ञान लेते हुये गुरुवार को उनसे जवाब तलब किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान सिंह ने एक साक्षात्कार में कथित तौर पर कहा था कि भाजपा यहां (दिल्ली में) ऐसी परिस्थिति उत्पन्न कर रही है जिससे शाहीन बाग और जामिया क्षेत्र में गंभीर परेशानी खड़ी हो सकती है।

आयोग ने सिंह को भेजे गए कारण बताओ नोटिस में कहा है कि प्रथम दृष्टया उनके बयान से मतदाताओं के बीच भ्रम और अफरा तफरी फैलने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। आयोग ने सिंह के बयान को प्रथम दृष्टया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुये उन्हें शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये आठ फरवरी को मतदान होगा। दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिये गुरुवार को अंतिम दिन है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीसंजय सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवालनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज