लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः यहां पढ़ें BJP के 57 उम्मीदवारों की लिस्ट, कौन-कहां से लड़ रहा है चुनाव

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 17, 2020 17:15 IST

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पार्टी ने जिन 57 प्रत्याशियों का ऐलान किया है उनमें 11 अनुसूचित जाति से हैं। वहीं, इस बार चार महिलाएं को मैदान में उतारा है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता को बीजेपी ने रोहिणी सीट से टिकट दिया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन सीट से बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया।इस सूची में भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। तिवारी ने बताया कि नई दिल्ली की सीट से उम्मीदवार की घोषणा जल्द की जाएगी। इस सूची में पूर्व मेयरों रविंद्र गुप्ता और योगेंद्र चंदोलिया के भी नाम हैं। प्रेस कान्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद थे।

बीजेपी के 57 उम्मीदवारों की लिस्ट

विधानसभा क्षेत्रउम्मीदवार का नाम
नरेलानीलदमन खत्री
तीमारपुरसुरेंद्र सिंह बिट्टू
आदर्शनगरराजकुमार भाटिया
बादलीविजय भगत
रिठालामनीष चौधरी
बवानारविंद्र कुमार इंद्राज
मुंडकामास्टर आजाद सिंह
किराडीअनिल झा
सुल्तानपुर माजरारामचंद्र छाबरिया
मंगोलपुरीकरम सिंह कर्मा
रोहिणीविजेंद्र गुप्ता
सालीमार बागरेखा गुप्ता
शकूर बस्तीएससी वत्स
त्रीनगरतिलकराम गुप्ता
बजीरपुरडॉ. महेंद्र नागपाल
मॉडल टाउनकपिल मिश्रा
सदर बाजारजय प्रकाश 
चांदनी चौक सुमन कुमार गुप्ता
मटिया महलरविंद्र गुप्ता
बल्लीमारानलता सोढ़ी
करोल बागयोगेंद्र चंदोलिया
पटेल नगरप्रवेश रत्न
मोती नगरसुभाष सचदेवा
मादीपुरकैलाश सांखला
तिलक नगर राजीव बब्बर
जनकपुरीआसिस सूद
विकासपुरीसंजय सिंह
उत्तम नगरकृष्ण गहलोत
द्वारिकाप्रद्युमन राजपूत
मटियालाराजेश गहलोत
नजफगढ़अजीत खरखरी
ब्रिजवासनसत प्रकाश राणा
पालम विजय पंडित
रजिंदर नगरसरदार आरपी सिंह
जंगपुरासरदार इंद्रप्रीति सिंह बख्शी
मालवीय नगरशैलेंद्र सिंह मोंटी
आरके पुरम

अनिल शर्मा

छतरपुरब्रह्म सिंह तवंर
देवलीअरविंद कुमार
अंबेडकर नगरखुशीराम
ग्रेटर कैलाश शिखा राय
तुगलकाबादविक्रम विधूड़ी
बदरपुररामवीर सिंह विधूड़ी
ओखलाब्रह्म सिंह
त्रिलोकपुरीकिरण वैद
कोंडलीराजकुमार ढिल्लो
पटपड़गंजरवी नेगी
लक्ष्मी नगरअभय कुमार वर्मा
विश्वास नगर

ओपी शर्मा

गांधी नगरअनिल बाजपेयी
रोहतास नगरजितेंद्र महाजन
सीलमपुरकौशल मिश्रा
घोंडाअजय महावर
बाबरपुरनरेश गौड़
गोकुलपुररणजीत कश्यप
मुस्तफाबादजगदीश प्रधान
करावलनगरमोहन सिंह बिस्ट

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर हैं। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की जा चुकी है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। 

दिल्ली विधानसभा के लिए इस बार कुल मतदान केंद्रों की संख्या 13,750 है । साल 2015 में मतदान केंद्रों की संख्या 11,763 थी। इस प्रकार से इनमें 16.89 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोज तिवारीदिल्लीविधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार