लाइव न्यूज़ :

Delhi Corona virus infection: सितंबर के बाद पहली बार 300 का आंकड़ा, संक्रमण दर बढ़कर 13.89 प्रतिशत, दो लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2023 22:13 IST

Delhi Corona virus infection: राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों ने पिछले साल सितंबर के बाद पहली बार 300 का आंकड़ा छुआ है

Open in App
ठळक मुद्देकोविड से संबंधित दो और मौतों की भी सूचना मिली है। मंगलवार को 11.82 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 214 मामले सामने आये थे।मरने वालों की कुल संख्या 26,526 हो गई।

Delhi Corona virus infection:दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 300 नए मामले सामने आये, जबकि संक्रमण दर बढ़कर 13.89 प्रतिशत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों ने पिछले साल सितंबर के बाद पहली बार 300 का आंकड़ा छुआ है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोविड से संबंधित दो और मौतों की भी सूचना मिली है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को 11.82 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 214 मामले सामने आये थे। सोमवार को 7.45 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 115 मामले सामने आये, जबकि रविवार को 9.13 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 153 नये मामले सामने आये।

देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के मामलों में तेज वृद्धि के बीच दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए कोविड मामलों की संख्या में बढोत्तरी देखी गई। नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,09,361 हो गई है, जबकि मरने वालों की कुल संख्या 26,526 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को 2,160 नमूनों की जांच की गई। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवालकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र