लाइव न्यूज़ :

Delhi CM Kejriwal Arrest: केंद्र सरकार पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का हमला- बोले मोदी की गारंटी चंदा दो धंधा लो, देश में असंवैधानिक इमरजेंसी जैसे हालात

By आकाश सेन | Published: March 22, 2024 4:34 PM

भोपाल: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। सीएम की गिरफ्तारी की कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कड़ी निंदा की है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का केंद्र पर हमला। बोले देश में असंवैधानिक इमरजेंसी जैसे हालात।सीएम केजरीवाल की गिरफ्तार की निंदा ।बीजेपी के 400 पार वाले नारे पर भी उठा सवाल ।बोले बीजेपी का अति आत्मविश्वास शक पैदा करता है ।इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर भी भाजपा को घेरा।

भोपाल: दिल्ली के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है।  सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में 'असंवैधानिक आपातकाल' लगा हुआ है जहां विपक्ष और लोकतंत्र की आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने ईडी द्वारा केजरीवाल को अरेस्ट किए जाने की निंदा की।

केजरीवाल इंडिया अलाइंस में, यही उनका कसूर’

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा- इतिहास में पहली बार हुआ है कि दो मौजूदा मुख्यमंत्री गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। हेमंत सोरेन पर दबाव था कि आप भाजपा में आ जाइए, केस खत्म कर देंगे।उन्होंने जेल जाना पसंद किया, यह है ट्राइबल कैरेक्टर। केजरीवाल नोटिस मिलने पर हाजिर नहीं हुए। उनका कसूर यही था कि वह इंडिया अलाइंस के पार्टनर हैं । इसी के साथ ही उन्होंने  कहा '70 के दशक में इमरजेंसी कानून के अंतर्गत की गई थी। यह इमरजेंसी तो असंवैधानिक इमरजेंसी है। मोदी की गारंटी है चंदा दो-धंधा लो।'

दिग्विजय बोले- ईडी से कहा जाता है जाकर गला घोंटो

दिग्विजय सिंह ने कहा- लोग तुलना करते हैं 70 की इमरजेंसी और अब के हालात की। वह इमरजेंसी लागू की गई थी अंडर एक्ट यानी कानून के अंतर्गत थी। यह इमरजेंसी तो असंवैधानिक इमरजेंसी है, जिसके माध्यम से ईडी, सीबीआई को कहा जाता है कि फलाने आदमी के पास जाकर उसका गला घोंटो। उसके बाद वसूली करो, इसलिए इनका मुकाबला नहीं किया जा सकता।

‘हम ईवीएम पर सवाल उठते हैं लेकिन जवाब कोई नहीं देता’

दिग्विजय ने कहा- देश में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। जिस तरह अमित शाह क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर की बात करते हैं, उसी तरह मैं भी बता रहा हूं। 2014 के चुनाव जो जनादेश मिला है वह गड़बड़ है। EVM के ऊपर प्रश्न उठते हैं। इसका जवाब न तो चुनाव आयोग देता है और न ही सरकार। 2014 में कहा- हमें 272 के ऊपर सीटें मिलेंगी, 284 आईं। फिर कहा 300 पार 303 आईं। अब कह रहे हैं 400 पार। इनका अति विश्वास हमें शक पैदा करता है।

EVM में गड़बड़ी को लेकर दिग्विजय ने कहा- मशीनों में हेराफेरी करने वालों को मैं चेतावनी देना चाहता हूं। वो एक दिन पकड़े जाएंगे। हम लोग काफी नजदीक पहुंच चुके हैं। जिस दिन पकड़े जाएंगे, देशद्रोह में इन्हें फांसी दी जाएगी।

भय और लालच में भाजपा में शामिल हो रहे कांग्रेसी

कांग्रेस नेताओं के भाजपा ज्वाईन करने पर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा- यह संगठन की कमजोरी नहीं है। यह भय और लालच दोनों का मिश्रण है। जिनको सब कुछ मिला वह पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। यह अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना के कांग्रेस से इस्तीफा देने पर कहा कि मेरी उनसे बात हुई है। उनका बेटा चला गया, लेकिन वह नहीं जा रहे।

 खुद के लोकसभा चुनाव लड़ने पर बोले

दिग्विजय सिंह ने कहा- लिस्ट अभी नहीं आई है। मैं तो कार्यकर्ता हूं जो आदेश होगा उसका पालन करूंगा। प्रदेश में और देश में जहां से भी कहेंगे वहां से चुनाव लड़ने को तैयार हूँ। कांग्रेस के उम्मीदवार अब तक घोषित न होने पर उन्होंने कहा कि चार-पांच रुके हुए हैं। बाकी आज लिस्ट जारी हो जाएगी।

धार में भोजशाला के सर्वे पर

दिग्विजय सिंह ने कहा- हर चुनाव में यह लोग हिंदू मुसलमान करते हैं। अभी सर्वे करने की बात सूझी है। देश में नियम और कानून और संविधान का पालन होना चाहिए। पालन करने की जवाबदारी हम सबकी है। संविधान का मतलब होता है कि संविधान में बताए हुए आर्टिकल्स के माध्यम से जो नियम कानून बनाए जाते हैं उसका पालन किया जाए। क्या उसका पालन हो रहा है क्या ?

 BJP को 8258 करोड़ इलेक्टोरल बॉन्ड से पैसा मिला

कांग्रेस सांसद ने कहा- दूसरा क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर इलेक्टोरल बॉन्ड से समझिए। इन इलेक्टोरल बॉन्ड में जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उसको लेकर मैं उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद देता हूं। इस मामले में साहसिक ढंग से इलेक्टोरल बॉन्ड की सारी जानकारी सार्वजनिक करने के लिए उन्होंने सरकार को बाध्य किया।

हम लोग पहले के दिन से ही इसे अवैधानिक बता रहे हैं। 2018 से 2024 के बीच में भाजपा को 16558 इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से 8252 करोड रुपए मिले। कांग्रेस को 1950 करोड़ रुपए मिले और वे पैसे भी अब फ्रीज कर दिए गए हैं। मतलब अब उनमें से पार्टी एक रुपए भी चुनाव में नहीं निकल सकती।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालMadhya Pradeshदिग्विजय सिंहकांग्रेसCongressAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSwati Maliwal row: स्वाति मालीवाल ने 'भाजपा की साजिश का चेहरा' आरोप पर किया पलटवार, कहा- 'एक गुंडे को बचाने के लिए...'

भारत'बीजेपी ने साजिश के तहत स्वाति मालीवाल को सीएम केजरीवाल के आवास पर भेजा': आम आदमी पार्टी

भारतAlamgir Alam Resignation: ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस नेता आलम ने दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन कैबिनेट में थी नंबर दो की हैसियत, ईडी ने कई खुलासे किए...

भारत'मैं अपना बेटा आपको सौंप रही हूं, राहुल आपको निराश नहीं करेंगे': रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक स्पीच

भारतLok Sabha Elections 2024: 20 मई को शाम पांच बजे तक नोटिस पर जवाब दें, भाजपा उम्मीदवार गंगोपाध्याय पर एक्शन, मुख्यमंत्री बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतदारुल उलूम देवबंध ने महिलाओं के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध, कहा- रीलें बनाती हैं

भारतNitish Kumar On Lalu Yadav Family: बेटा नहीं हो रहा था, 9-9 बच्चा पैदा कर दिए..., सीएम नीतीश ने लालू यादव परिवार पर किया हमला, देखें वीडियो

भारतवायुसेना को जुलाई में मिल सकता है पहला तेजस Mk-1A जेट, मार्च 2025 तक 18 विमान सौंपने के निर्देश

भारतParliament House Complex 2024: संसद सौध में आपका स्वागत है माननीय, 'महा' तैयारी शुरू, बैटरी चालित वाहन, अतिथि गृह और वेस्टर्न कोर्ट हॉस्टल में रंग रोगन, यहां जानें क्या-क्या...

भारतDelhi excise policy case: दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम आदमी पार्टी को बनाया गया आरोपी