लाइव न्यूज़ :

वीडियो: मनीष सिसोदिया को याद कर भावुक हुए केजरीवाल, भर आया गला, बोले- मनीष जी की बहुत याद आ रही है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 7, 2023 14:03 IST

अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बवाना के दरियापुर गांव में नए स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस की शुरुआत की। इस दौरान केजरीवाल ने एक सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान वह जेल में बंद मनीष सिसोदिया को याद कर के भावुक हो गए। मंच पर ही केजरीवाल का गला भर आया और वह बोलते-बोलते अचानक चुप हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया को याद कर के भावुक हो गए केजरीवालकहा- आज मनीष जी की बहुत याद आ रही हैकहा- इतने अच्छे आदमी को इन्होंने (बीजेपी ने) इतने महीनों से जेल में डाला है

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बवाना के दरियापुर गांव में नए स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस की शुरुआत की। इस दौरान केजरीवाल ने एक सभा को भी संबोधित किया। लोगों को संबोधित करने के दौरान केजरीवाल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले के आरोप में जेल में बंद मनीष सिसोदिया को याद कर के भावुक हो गए। मंच पर ही केजरीवाल का गला भर आया और वह बोलते-बोलते अचानक चुप हो गए। हालांकि उन्होंने जलदी ही खुद को संभाल लिया।

इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोग मनीष सिसोदिया और केजरीवाल के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। केजरीवाल ने कहा, "आज मनीष जी की बहुत याद आ रही है। यह उनका सपना था। ये लोग चाहते हैं कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति खत्म हो जाए। उसे खत्म नहीं होने देंगे। मनीष जी ने इसकी शुरुआत की थी। उनका सपना था कि हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। जिन्होंने झूठे आरोप लगाकर और फर्जी मुकदमे लगाकर इतने अच्छे आदमी को इन्होंने इतने महीनों से जेल में डाला है।"

केजरीवाल ने आगे कहा, "उनको जेल में क्यो डाला है? देश में इतने बड़े-बड़े डाकू घूम रहे हैं। उनको नहीं पकड़ते हैं। मनीष सिसोदिया को जेल में इसलिए डाला क्योंकि वह अच्छे स्कूल बना रहा है। बच्चों को अच्छी पढ़ाई दे रहा है। यदि वह स्कूल नहीं बना रहा होता और बच्चों को नहीं पढ़ा रहा होता तो उसे जेल में नहीं डालते। उनको तकलीफ हो रही है कि अच्छे स्कूल बन रहे हैं, आम आदमी पार्टी का प्रचार होता है। मैं जहां भी जाता हूं देशभर में लोग यही बात करते हैं कि दिल्ली के स्कूल अच्छे हो गए, नतीजे अच्छे आ रहे हैं। मनीष सिसोदिया यदि आपके लिए काम नहीं करते, उन्हें जेल नहीं होती।"

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, "हमें उनका सपना पूरा करना है उनके काम को नहीं रुकने देना है। बड़ी जल्दी वह बाहर आएंगे। मुझे पूरी उम्मीद है कि सच्चाई कभी हार नहीं सकती है। भगवान साथ देता है, जो लोग सच पर चलते हैं उनका भगवान साथ देता है। वह जल्दी बाहर आएंगे और इस यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। लेकिन जब तक वह अंदर हैं हमें दोगुनी स्पीड से शिक्षा क्षेत्र में काम करना है और बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देनी है।"

टॅग्स :अरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज