लाइव न्यूज़ :

Delhi CM Announcement: इस महिला विधायक को मिल सकती है CM की कुर्सी, रेस में सबसे आगे ये चेहरे

By अंजली चौहान | Updated: February 19, 2025 10:53 IST

Delhi CM Announcement Live: इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, एनडीए शासित राज्यों के सीएम और दिल्ली चुनाव में प्रचार करने वाले अन्य राज्यों के बीजेपी नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे.

Open in App

Delhi CM Announcement Live: दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी सत्ता में आने के लिए तैयार है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन बाद आज सीएम चेहरे की घोषणा होने वाली है। बुधवार शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी अपने फैसले की घोषणा करेगी और गुरुवार को एक भव्य शपथ समारोह की योजना बनाई गई है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए शासित राज्यों के सीएम और दिल्ली चुनाव में प्रचार करने वाले अन्य राज्यों के भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी समारोह में शामिल होंगे।

अक्षय कुमार और विवेक ओबेरॉय, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसे प्रसिद्ध उद्योगपतियों और अन्य देशों के राजनयिकों सहित 50 से अधिक हस्तियों को रामलीला मैदान में होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है, जिसमें 30,000 से अधिक लोग बैठ सकते हैं।

सीएम रेस में सबसे आगे ये तीन चेहरे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी रेखा गुप्ता, आशीष सूद और विजेंद्र गुप्ता के तीन नामों में से सीएम का चयन करेगी।

1- रेखा गुप्ता: शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को सीएम पद की दौड़ में पहले नंबर पर बताया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने आप की बंदना कुमारी को हराया है। रेखा गुप्ता पहली बार दिल्ली विधानसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व करेंगी। देश में एनडीए की कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं है, इसलिए उनकी दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है। उन्होंने छात्र संघ चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।

2- आशीष सूद: जनकपुरी से विधायक आशीष सूद, जिन्होंने AAP के प्रवीण कुमार को हराया, शीर्ष पद के लिए तीसरी पसंद हैं। सूद नगर निगम की राजनीति में शामिल रहे हैं, लेकिन पार्टी के नए पीढ़ी के नेताओं के बीच उन्हें एक मजबूत रणनीतिकार माना जाता है। सूद भाजपा के प्रमुख पंजाबी भाषी नेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत ABVP से की और RSS से जुड़े रहे हैं।

3- विजेंद्र गुप्ता: इस दौड़ में दूसरा नाम रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता का है, जो निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। अरविंद केजरीवाल की लहर में भी वे जीतते रहे हैं और विधायक बनते रहे हैं। विजेंद्र गुप्ता ने आप नेता प्रदीप मित्तल को हराकर इस सीट पर जीत दर्ज की है। वैश्य जाति से होने और पार्टी का पुराना चेहरा होने के कारण उनके सीएम पद के लिए चुने जाने की संभावना काफी ज्यादा है। सूत्रों की मानें तो आरएसएस नेतृत्व भी विजेंद्र गुप्ता के नाम पर सहमत हो सकता है।

शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को सुबह 12 बजे रामलीला मैदान में होगा।

टॅग्स :जनरल वी के सिंह,General V.K. Singh,दिल्लीDelhi BJPदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला