लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पूर्ण राज्य होता तो IAS अफसरों की हड़ताल करने की हिम्मत नहीं होती: केजरीवाल

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 11, 2018 22:09 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके साथ कई अन्य मंत्रियों ने सोमवार शाम उप राज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात कर अपनी तीन मांगों के स्वीकार होने तक एलजी कार्यालय में बैठे रहने का फैसला किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 11 जून। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके साथ कई अन्य मंत्रियों ने सोमवार शाम उप राज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात कर अपनी तीन मांगों के स्वीकार होने तक एलजी कार्यालय में बैठे रहने का फैसला किया है। केजरीवाल और उनके मंत्रियों ने आईएएस अधिकारियों को हड़ताल खत्म करने का निर्देश देने और चार महीनों से कामकाज रोक कर रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने सहित तीन मांगें की है।

यह भी पढ़ें: विधानसभा में दिल्ली को पूर्ण राज्य का प्रस्ताव पारित, इन मांगों को लेकर LG हाउस पर धरना दे रहे हैं केजरीवाल

आईएएस अधिकारियों की हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि, आज अगर दिल्ली पूर्ण राज्य होता तो IAS अफ़सरों की हिम्मत नहीं होती हड़ताल करने की। और घर घर राशन की व्यवस्था कब की लागू हो चुकी होती।इसके अलावा केजरीवाल ने एक अन्य ट्विट में कहा कि, कई अधिकारियों ने हमें बताया कि आईएसएस अधिकारियों को हड़ताल वापस न लेने की धमकी दी गई है। पीएमओ दिल्ली में चुनी हुई सरकार के खिलाफ है और एलजी इस विद्रोह को बढ़ावा दे रहे हैं। दिल्ली की जनता कभी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। केजरीवाल ने आईएएस अधिकारी के हड़ताल को लेकर मांग करते हुए कहा है कि वे जल्द से जल्द काम पर लौटें और उन आईएएस को दंडित किया जाए,  जिन्होंने पिछले 4 महीनों से काम नहीं किया है। इसके साथ ही उन्होंने राशन के दरवाजे की डिलीवरी को भी मंजूरी दे दी है। 

गौरतलब है कि दिल्ली के प्रशासनिक कामकाज को लेकर दिल्ली सरकार और एलजी अनिल बैजल के बीच खींचतान की स्थिति बनी हुई है। और इसी खींचतान के बीच सरकार ने पूर्ण राज्य का दर्जा देने की अपनी पुरानी मांग फिर से दोहराई है। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्लीआम आदमी पार्टीएलजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज