लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी की बंपर जीत, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी अरविंद केजरीवाल को बधाई

By स्वाति सिंह | Updated: February 11, 2020 18:46 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती अभी जारी है और दिल्ली में बिजली, पानी, शिक्षा और विकास को चुनावी मुद्दा बनाने वाली आम आदमी पार्टी के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के संकेत हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना में अब तक 45 सीटें जीत चुकी हैभाजपा पांच सीट जीती है और वह तीन अन्य सीटों पर आगे चल रही है।

आम आदमी पार्टी (आप) मंगलवार को चल रही दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना में अब तक 45 सीटें जीत चुकी है और 19 सीटों पर आगे चल रही है। पार्टी के प्रमुख नेता मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा भी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से विजयी हुए हैं। भाजपा पांच सीट जीती है और वह तीन अन्य सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। इसी बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी हैपीएम मोदी ने ट्वीट किया 'दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए AAP और अरविंद केजरीवाल जी को बधाई। दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में उन्हें बहुत शुभकामनाएं।'

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी में शामिल हुए बागी आप नेता कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में आप उम्मीदवार अखिलेशपति त्रिपाठी से करारी शिकस्त मिली है। आप सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे सिसोदिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रविन्द्र सिंह नेगी को तीन हजार से अधिक मतों से पराजित किया। वह शुरुआती रुझानों में पिछड़ रहे थे। राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक की जगह चुनाव मैदान में उतरे राघव चड्ढा ने भी भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी सरदार आरपी सिंह को पराजित किया है। 

आप नेता आतिशी कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से जीत गई हैं। चुनाव अधिकारियों के अनुसार उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के धर्मबीर सिंह ने आरोप लगाया कि ईवीएम के साथ कुछ मुद्दे थे और उन्होंने मतों की फिर से गिनती कराने की मांग की है। 

आप सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी संतलाल को हराकर जीत हासिल की है। आप के एस. के. बग्गा ने कृष्णा नगर सीट से जीत दर्ज की है जहां उनका मुकाबला भाजपा के अनिल गोयल से था। त्रिनगर और शालीमार बाग सीटें भी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के खाते में गई हैं। आप प्रत्याशी प्रीति तोमर ने 12,000 मतों के अंतर से त्रिनगर और बंदना कुमारी ने 800 वोटों के अंतर से शालीमार बाग सीट जीती। 

आप के कुलदीप कुमार ने कोंडली सीट भाजपा के राजकुमार को हराकर जीती। सुल्तानपुर माजरा से आप के मुकेश कुमार अहलावत ने भाजपा के रामचंदर चावड़िया को पराजित किया। आप के मोहिंदर गोयल ने रिठाला सीट पर भाजपा के मनीष चौधरी को हराया जबकि जंगपुरा सीट पर आप के प्रवीण कुमार ने भाजपा के इम्प्रीत सिंह बख्शी को परास्त किया। आप के राम सिंह नेताजी ने बदरपुर सीट पर भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी को हराया। आप के प्रकाश जरवाल ने भाजपा के अरविंद कुमार को हराकर देवली सीट जीती। आप के ही नरेश बालियान ने भाजपा के कृष्ण गहलोत को परास्त कर उत्तम नगर सीट पर जीत दर्ज की। 

शकूरबस्ती में आप के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने डॉ एस सी वत्स को हराकर जीत हासिल की। जैन शुरुआती दौर में वत्स से पीछे चल रहे थे। आप के राजेश गुप्ता वजीरपुर सीट पर भाजपा के महेंद्र नागपाल को हराकर विजयी रहे। नए नागरिकता कानून को लेकर हिंसक प्रदर्शन से गुजरे सीलमपुर में आप के अब्दुल रहमान भाजपा के कौशल कुमार मिश्रा को हराकर विजयी हुए। आप के सुरेंद्र कुमार ने गोकुलपुर सीट पर भाजपा के रंजीत सिंह को हराया। 

आप के रघुविंदर शौकीन ने भाजपा की सुमन लता को हराकर नागलोई सीट जीत ली। आप के अजय दत्त ने भाजपा के खुशीराम चूनर को हराकर अंबेडकर सीट पर विजय प्राप्त की। भाजपा के अजय महावर ने आप के श्रीदत्त शर्मा को 27 हजार मतों के अंतर से हराकर गोंडा सीट जीती। आप के अमानतुल्ला खान ने भाजपा के ब्रह्म सिंह को हराकर ओखला सीट जीत ली। दिल्ली विधानसभा के लिए आठ फरवरी को मतदान हुआ था।  

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020नरेंद्र मोदीअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र