लाइव न्यूज़ :

'आश्वासन' का जूस पीकर अन्ना हजारे ने खत्म किया आमरण अनशन, मंच पर उछला जूता

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 29, 2018 20:29 IST

दिल्ली के रामलीला मैदान में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे पिछले 6 दिन से लोकपाल और किसानों के मुद्दे पर अनशन कर रहे थे।

Open in App

नई दिल्ली, 29 मार्चः लोकपाल और किसानों के मुद्दे पर पिछले 6 दिनों से जारी अन्ना हजारे के अनशन पर विराम लग गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात के बाद अन्ना हजारे ने अनशन तोड़ा। सरकार ने अन्ना हजारे को एकबार फिर आश्वासन का झुनझुना थमाया है। सरकार ने अन्ना हजारे की लोकपाल की नियुक्ति और किसानों को डेढ़ गुना समर्थन मूल्य की मांग को पूरा करने का भरोसा दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अन्ना हजारे का अनशन तुड़वाने के बाद मंच से संबोधित कर रहे थे। तभी भीड़ से एक जूता उछाला गया जो मंच पर आकर गिरा।

गौरतलब है कि पिछले पांच सालों में अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार को 43 पत्र लिखे थे लेकिन इसपर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि किसी को फसल की लागत का डेढ़ गुना दाम दिया जाएगा। अन्ना हजारे ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगे मान ली है इसलिए वो अनशन खत्म कर रहे हैं।

टॅग्स :अन्ना हजारे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना गलत?, अन्ना हजारे ने कहा- काम, पैसा और मतलब के लिए दल बदलना सही बात नहीं?

भारतVIDEO Delhi Election Results 2025: शराब नीति से पैसा कमाकर डूब गए?, अन्ना हजारे ने कहा-अरविंद केजरीवाल ने आप की छवि को नुकसान पहुंचाया

भारतअरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा पर अन्ना हजारे ने दी प्रतिक्रिया, कहा- "मैंने उनसे बार-बार कहा कि..."

भारतLok Sabha Elections 2024: "केजरीवाल का जेल में दिमाग खत्म हो गया है, उन्होंने उस कांग्रेस को गले लगाया, जिसका अन्ना हजारे ने विरोध किया था'', योगी आदित्यनाथ ने कहा

भारतयोगी का केजरीवाल पर पलटवार, कहा- विचारधारा के लिए सत्ता छोड़ने में दोबारा नहीं सोचेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला