लाइव न्यूज़ :

डीडीसी चुनाव के नतीजे व रूझान भाजपा के लिए आंख खोलने वाले: उमर अब्दुल्ला

By भाषा | Updated: December 22, 2020 20:53 IST

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला "अब अगर भाजपा और उसकी ‘प्रॉक्सी’ राजनीतिक पार्टी लोकतंत्र में विश्वास करती है, जैसा कि कहा है, तो उन्हें तुरंत अपने फैसला वापस लेना चाहिए और इस क्षेत्र के लोगों के फैसले का सम्मान करना चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रशासित प्रदेश में बदलने की को लोगों ने स्वीकार नहीं किया है।भाजपा ने डीडीसी चुनावों में प्रचार के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं को यहां भेजा था।

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के नतीजों और रुझानों को भाजपा और उसकी "प्रॉक्सी राजनीतिक पार्टी" के लिए आंख खोलने वाला बताया और कहा कि लोगों ने राज्य के विशेष दर्जे को समाप्त करने के फैसले को खारिज कर दिया है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर ने पीटीआई-भाषा से कहा कि नतीजे और रुझान गुपकर (गठबंधन) के लिए एक "महत्वपूर्ण उपलब्धि " है और वे उस ‘दृष्टिकोण’ का समर्थन करते हैं कि पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने तथा इसे केंद्रशासित प्रदेश में बदलने की को लोगों ने स्वीकार नहीं किया है।

उमर ने कहा, "अब अगर भाजपा और उसकी ‘प्रॉक्सी’ राजनीतिक पार्टी लोकतंत्र में विश्वास करती है, जैसा कि उन्होंने कहा है, तो उन्हें तुरंत अपने फैसला वापस लेना चाहिए और इस क्षेत्र के लोगों के फैसले का सम्मान करना चाहिए।"

नेकां नेता ने कहा कि भाजपा ने डीडीसी चुनावों में प्रचार के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं को यहां भेजा था।

उन्होंने कहा, "भाजपा ने इन चुनावों को 2019 की अपनी नीति के लिए जनमत संग्रह में बदल दिया। मुझे उम्मीद है कि वे लोगों की इच्छा को समझ गए होंगे।’’

केंद्र ने पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर राज्य के विशेष दर्जे को समाप्त कर दिया था और इसे जम्मू कश्मीर और लद्दाख के रूप में केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था।

गुपकर के उम्मीदवार 71 सीटों पर आगे चल रही है और अब तक 25 सीटों पर जीत चुके हैं जबकि भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है और उसने अब तक आठ सीटें जीती हैं। कांग्रेस 19 सीटों पर आगे चल रही है और उसने अब तक चार सीटों पर जीत हासिल की है।

गुपकर जम्मू कश्मीर के सात राजनीतिक दलों का गठबंधन है जिसमें नेकां और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :उमर अब्दुल्लाजम्मू कश्मीरजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल