लाइव न्यूज़ :

POCSO Act अध्यादेश के बाद DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल आज तोड़ेंगी अपना अनशन

By भारती द्विवेदी | Updated: April 22, 2018 04:03 IST

कठुआ-उत्राव गैंगरेप और देश की बाकी दुष्कर्म पीड़िताओं को इंसाफ दिलाने के लिए स्वाति मालीवाल पिछले नौ दिन से अनशन पर बैठी हैं।

Open in App

नई दिल्ली. 21 अप्रैल: नौ दिन से अनशन पर बैठी महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल रविवार को अपना अनशन खत्म करेंगी। मोदी सरकार द्वारा कैबिनेट की बैठक में पोस्को एक्ट के लेकर जारी हुए अध्यादेश के बाद स्वाति ने अनशन तोड़ने का फैसला किया है। कठुआ-उत्राव गैंगरेप और देश की बाकी दुष्कर्म पीड़िताओं को इंसाफ दिलाने के लिए स्वाति मालीवाल अनशन पर बैठी हैं।

रेप की घटनाओं के विरोध में स्वाति मालीवाल ने 13 अप्रैल को राजघाट पर अपना अनशन शुरू किया था। बलात्कारियों के खिलाफ सख्त कानून के तत्काल क्रियान्वयन की मांग कर रही थी। स्वाति मालीवाल के अनशन को कई नेताओं का समर्थन मिला था। जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व नेता शरद यादव भी पहुंचे थे। अनशन का अपना समर्थन देते हुए शरद यादव ने कहा था- देश में हो रहे इस जघन्य अपराध को रोकने के लिए सरकार को जल्द ही सख्त कदम उठाना होगा। उन्होंने कहा और भी कई क्राइम होते हैं लेकिन रेप जैसा जघन्य अपराध और कोई भी नहीं है।  

शरद यादव ने भारत के बारे में दूसरे देश क्या सोचते हैं इसपर भी बोलते हुए कहा था, एक बार मैं चीन गया था, वहां जब लोगों ने मेरे से पूछा कि भारत में किस तरह 6 से 8 वर्ष की बच्चियों का रेप हो जाता है। तो मेरे पास सच में कोई जवाब नहीं था। मुझे समझ में नहीं आया कि मैं उनको किस तरह समझाउं। 

टॅग्स :दिल्ली महिला आयोगकठुआ गैंगरेपउन्नाव गैंगरेपमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

क्राइम अलर्टUnnao Rape Case: कुलदीप सेंगर को नहीं मिलेगी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को किया रद्द

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज