लाइव न्यूज़ :

अदार पूनावाला की कंपनी भी करेगी देश में स्पूतनिक-वी का उत्पादन, डीसीजीआई ने सीरम इंस्टीट्यूट को दी अनुमति

By अभिषेक पारीक | Updated: June 4, 2021 22:03 IST

कोविड-19 की रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी को भी अब अदार पूनावाला की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया बनाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअदार पूनावाला की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी का निर्माण करेगी। डीजीसीआई ने सीरम इंस्टीट्यूट को वैक्सीन उत्पादन की अनुमति दी।अदार पूनावाला की कंपनी पहले से ही कोविशील्ड का निर्माण कर रही है। 

कोविड-19 की रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी को भी अब अदार पूनावाला की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया बनाएगी। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को भारत में निश्चित शर्तों के साथ अध्ययन, परीक्षण तथा विश्लेषण के लिए कोविड-19 रोधी टीके स्पूतनिक-वी के उत्पादन की मंजूरी दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

पुणे स्थित कंपनी ने अपने लाइसेंस प्राप्त हडपसर केंद्र में स्पूतनिक वी के उत्पादन के लिए रूस के गेमालिया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायलॉजी के साथ साझेदारी की है। 

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘डीसीजीआई ने सीरम इंस्टीट्यूट को भारत में कुछ शर्तों के साथ उसके लाइसेंस प्राप्त हडपसर केंद्र में अध्ययन, परीक्षण तथा विश्लेषण के लिए स्पूतनिक वी कोविड-19 टीके के उत्पादन की मंजूरी दे दी है।’’ 

एक दिन पहले ही दिया था आवेदन

कंपनी ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को डीसीजीआई को आवेदन दिया था। डीसीजीआई द्वारा तय शर्तों के अनुसार सीरम इंस्टीट्यूट को उसके और मॉस्को के संस्थान के बीच समझौते की प्रति जमा करनी होगी। सीरम इंस्टीट्यूट पहले से ही कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण कर रही है। 

डॉ. रेड्डीज पहले से ही कर रही निर्माण

रूसी वैक्सीन के निर्माण की अनुमति हासिल करने वाली सीरम इंस्टीट्यूट पहली कंपनी नहीं है। डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरी पहले से ही स्पूतनिक-वी वैक्सीन के निर्माण में जुटी है। इस रूसी वैक्सीन का इस्तेमाल देश में इसी महीने से शुरू हुआ है। अब तक यह वैक्सीन करीब 50 देशों में रजिस्टर हो चुकी है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसअदार पूनावालाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्रिकेट105 मिलियन डॉलर मूल्य?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीदेंगे अदर पूनावाला?, विजय किरागंदूर की कंपनी होम्बले फिल्म्स भी दौड़ में शामिल

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र