लाइव न्यूज़ :

वाल्मीकि जयंती मनाने की अनुमति नहीं मिलने पर भीम सेना के प्रमुख सहित दलित समुदाय ने तिहाड़ में की भूख हड़ताल

By भाषा | Published: October 14, 2019 5:57 AM

भीम सेना के प्रवक्ता कुश आंबेडकरवादी ने कहा कि तिहाड़ जेल में बंद दर्जनों कैदियों ने शनिवार को जेल प्रशासन से मांग की थी कि उन्हें महर्षि वाल्मीकि का एक चित्र मुहैया कराया जाए ताकि वह उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि दे सकें।

Open in App
ठळक मुद्देतिहाड़ जेल में बंद भीम सेना के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद सहित दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले कई लोगों ने जेल अधिकारियों के खिलाफ यहां रविवार को भूख हड़ताल की।इनका आरोप है कि जेल प्रशासन ने उन्हें महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाने की इजाजत नहीं दी।

तिहाड़ जेल में बंद भीम सेना के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद सहित दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले कई लोगों ने जेल अधिकारियों के खिलाफ यहां रविवार को भूख हड़ताल की। इनका आरोप है कि जेल प्रशासन ने उन्हें महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाने की इजाजत नहीं दी। दलित समूह ने चेतावनी दी है कि ‍वह इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर घेराव करेंगे।

भीम सेना के प्रवक्ता कुश आंबेडकरवादी ने कहा कि तिहाड़ जेल में बंद दर्जनों कैदियों ने शनिवार को जेल प्रशासन से मांग की थी कि उन्हें महर्षि वाल्मीकि का एक चित्र मुहैया कराया जाए ताकि वह उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि दे सकें।

उन्होंने कहा, ‘‘ जेल प्रशासन ने हमें चित्र नहीं दिया। चंद्रशेखर आजाद के साथ जेल में बंद सैकड़ों लोगों ने भूख हड़ताल किया।’’ कुश ने दावा किया, ‘‘ यह संविधान में दिए गए हमारे मौलिक अधिकार का उल्लंघन है।

सबसे ज्यादा निराशाजनक यह है कि दलितों के मुद्दों पर बोलने वाले दिल्ली के जेल मंत्री सत्येंद्र जैन और सामाजिक कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम इस पर चुप हैं।’’

चंद्रशेखर आजाद के ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट में लिखा है, ‘‘ अगर तिहाड़ जेल में वाल्मीकि जयंती मनाने का प्रबंध करने में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विफल होते हैं तो उनके घर के बाहर भीम सेना घेराव करेगी।’’ 

टॅग्स :वाल्मीकि जयंतीभीम आर्मी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUttar Pradesh LS polls 2024: आकाश ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को बेघर और खराब किस्मत वाला बताया

भारतनगीना में सपा के खिलाफ भीम आर्मी ने खोला मोर्चा!अखिलेश के फैसले से खफा दलित नेता चंद्रशेखर आजाद  

उत्तर प्रदेशNagina Lok Sabha seat: भाजपा और बसपा को नगीना सीट पर चुनौती देंगे चंद्रशेखर!, अखिलेश और जयंत चौधरी का मिलेगा साथ, आखिर क्या है समीकरण

भारतVIDEO: सोलापुर गेस्ट हाउस में भीम आर्मी के कार्यकर्ता ने महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर फेंकी स्याही

क्राइम अलर्टभीम आर्मी के चन्द्रशेखर को 'अमेठी के क्षत्रिय' नाम से बने फेसबुक पेज से मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMonsoon Update: उत्तर-पश्चिम भारत में इस तारीख के बीच पहुंंचेगा मानसून, अगले 3 से 5 दिनों में इन राज्यों में होगी भारी बर्षा

भारतKanchanjunga Express Accident: 10 वर्षों में रेल दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि, विपक्ष ने मोदी सरकार पर लगाए आरोप

भारतकर्नाटक: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राज्य सरकार द्वारा की गई बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता की मौत

भारतअमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मिले अजीत डोभाल, इन मुद्दे पर चर्चा, विदेश मंत्री जयशंकर से कर चुके मुलाकात, पीएम मोदी से भी मिलेंगे

भारतEVM Row: राहुल गांधी ने ईवीएम को बताया 'ब्लैक बॉक्स', चुनाव आयोग से पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कहा