लाइव न्यूज़ :

डी. राजा बने CPI के नए महासचिव, राष्ट्रीय परिषद ने लगाई मुहर

By स्वाति सिंह | Updated: July 21, 2019 14:59 IST

उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुये लोकसभा चुनाव में भाकपा की करारी हार के बाद रेड्डी ने महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय परिषद की बैठक में राजा को महासचिव बनाये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी थी।हाल ही में हुये लोकसभा चुनाव में भाकपा की करारी हार के बाद रेड्डी ने महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्यसभा सदस्य डी राजा पार्टी के नया महासचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने वर्तमान महासचिव एस सुधारकर रेड्डी का स्थान लिया है। भाकपा के सूत्रों ने शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राजा को महासचिव बनाये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी थी। लेकिन इस फैसले की औपचारिक घोषणा रविवार को की गई है। 

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राजा को महासचिव बनाये जाने के प्रस्ताव पर शुक्रवार को भाकपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सहमति जताते हुये इसे अंतिम मंजूरी के लिये राष्ट्रीय परिषद के समक्ष पेश करने का रास्ता साफ कर दिया था। 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुये लोकसभा चुनाव में भाकपा की करारी हार के बाद रेड्डी ने महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों को अपने इस्तीफे की वजह बतायी थी। भाकपा के एक नेता ने बताया कि 18 से 20 जुलाई तक आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लोकसभा चुनाव परिणाम की राज्यवार समीक्षा और नये महासचिव का चुनाव मुख्य एजेंडे में शामिल थे।

 उन्होंने पार्टी की कार्यकारिणी द्वारा रेड्डी का इस्तीफा स्वीकार कर लिये जाने की पुष्टि करते हुये बताया कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उन्हें पार्टी के दायित्वों से सेवानिवृत्ति दी गयी है।  

टॅग्स :भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवामपंथ ने अपनी आखिरी सरकार भी गंवाई 

भारतनहीं रहे CPI के महासचिव अतुल कुमार अंजान, पिछले कुछ समय से अस्पताल में थे भर्ती

भारतLok Sabha Polls 2024: बिहार में लालू ने दिया कांग्रेस को झटका, कन्हैया कुमार के लिए विचारणीय बेगूसराय सीट को किया भाकपा के हवाले

भारत"सीपीएम नहीं शामिल होगी राम मंदिर के उद्घाटन में", बृंदा करात ने आयोजन को धार्मिक कम राजनीतिक ज्यादा बताया

भारतकेरल: दिग्गज कम्युनिस्ट नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन हुए 100 साल के, लगा बधाईयों का तांता

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह