लाइव न्यूज़ :

Cyclone Gulab: आंध्र प्रदेश, ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवात गुलाब, आज शाम तट से टकराने की आशंका

By विनीत कुमार | Updated: September 26, 2021 10:48 IST

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र शनिवार को चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ (Cyclone Gulab) में तब्दील हो गया। उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के लिए तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे सटे ओडिशा के तटीय जिलों में चक्रवात 'गुलाब' की आशंका।बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात में तब्दील हुआ।चक्रवात गुलाब के गोपालपुर (ओडिशा) और आंध्र प्रदेश में कलिंगपट्टनम के बीच तट से टकराने की आशंका।

नई दिल्ली: उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे सटे ओडिशा के तटीय जिलों में चक्रवात 'गुलाब' की दस्तक की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। बंगाल की खाड़ी से पैदा हुए चक्रवात गुलाब के आज शाम तट से टकरा सकता है। 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि चक्रवाती तूफान के गोपालपुर (ओडिशा) और आंध्र प्रदेश में कलिंगपट्टनम के बीच तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 95 किमी प्रतिघंटा रह सकती है।

चक्रवात गुलाब का नाम पाकिस्तान द्वारा दिया गया है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया है कि तूफान ओडिशा के गोपालपुर से लगभग 270 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और आंध्र प्रदेश में कलिंगपट्टनम से 330 किमी पूर्व में है। ये स्थिति 26 सितंबर की सुबह 5.30 बजे की है।

तूफान से पहले राहत और बचाव कार्य जारी

इस बीच राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की तेरह टीमों को ओडिशा में और पांच टीमों को आंध्र प्रदेश में तैनात किया गया है। वहीं, एहतियात के तौर पर पूर्वी तट पर कई ट्रेन सेवाओं को रद्द किया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों को डायवर्ट तो कुछ के समय में बदलाव किए गए हैं।

चक्रवात 'यास' के बाद चक्रवात गुलाब ओडिशा से इस साल टकराने वाला दूसरा चक्रवाती तूफान होगा। चार महीने पहले यास चक्रवात आया था। चक्रवात 'गुलाब' की तीव्रता 2018 में राज्य में आए तूफान 'तितली' के समान होने की संभावना है।

आंध्र प्रदेश में तूफान से निपटने की तैयारी

इससे पहले आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि विशाखापत्तनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम जिलों में निचले इलाकों से लगभग 86,000 परिवारों को राहत शिविरों में स्थानांतरित करने की को योजना बनाई गई है।

श्रीकाकुलम में एनडीआरएफ के दो दलों को तैनात किया गया है जहां चक्रवात का अधिक प्रभाव हो सकता है। इसके अलावा विशाखापत्तनम में एक दल को तैनात किया गया है। विशाखापत्तनम में एसडीआरएफ के एक दल को भी आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रखा गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इन जिलों के मछुआरों से 27 सितंबर तक समुद्र में न जाने को कहा है। 

टॅग्स :चक्रवात गुलाबओड़िसाआंध्र प्रदेशचक्रवाती तूफानएनडीआरएफयास चक्रवात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह