लाइव न्यूज़ :

Cyclone Fani: आंध्र प्रदेश में 10 हजार नारियल के पेड़ गिरे, 58.61 करोड़ रुपये का नुकसान

By भाषा | Updated: May 5, 2019 07:25 IST

चक्रवात की वजह से आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में भारी बारिश हुई और 10 हजार नारियल पेड़ उखड़ गए तथा कृषि और बागवानी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आंध्र प्रदेश में चक्रवात की वजह से 58.61 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है।

Open in App

ओडिशा में चक्रवात ‘फोनी’ का असर पड़ोसी आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों पर भी पड़ा। चक्रवात की वजह से आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में भारी बारिश हुई और 10 हजार नारियल पेड़ उखड़ गए तथा कृषि और बागवानी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आंध्र प्रदेश में चक्रवात की वजह से 58.61 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है।

मुख्य तौर पर यह नुकसान श्रीकाकुलम जिले में हुआ जिसकी सीमा ओडिशा से लगती है। हालांकि, 24 घंटे के भीतर हालत सामान्य होने लगे। ‘स्टेट रियल-टाइम गवर्नेंस सेंटर’ ने एक विज्ञप्ति में बताया कि चक्रवात की वजह से 218 मोबाइल टॉवरों को नुकसान पहुंचा तथा शनिवार सुबह तक उन सभी की मरम्मत कर दी गई।

इसके अलावा 733 में से 659 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। राज्य के मुख्य सचिव एल वी सुब्रमण्यम ने केंद्रीय कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कहा कि राज्य में 304 घरों को नुकसान पहुंचा है जबकि कोई हताहत नहीं हुआ है। भाषा नोमान दिलीप दिलीप पवनेश पवनेश

टॅग्स :चक्रवात फोनीआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल