लाइव न्यूज़ :

CSDS-LOKNITI Survey: यूपी में जनकल्याणकारी योजनाओं और धार्मिक ध्रुवीकरण ने दिलाई भाजपा को बड़ी जीत

By विशाल कुमार | Updated: March 12, 2022 15:13 IST

CSDS-लोकनीति द्वारा चुनाव बाद किए गए सर्वेक्षण में पाया गया कि मतदाता चार राज्यों में राज्य सरकारों की तुलना में केंद्र सरकार से अधिक संतुष्ट थे। पंजाब में मतदाता केंद्र और राज्य दोनों सरकारों से बड़े स्तर पर असंतुष्ट थे।

Open in App
ठळक मुद्देसीएडीएस-लोकनीति ने चार राज्यों में चुनाव बाद सर्वेक्षण किया है।उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में दो दलों के बीच सीधी लड़ाई ने भी भाजपा को फायदा पहुंचाया।आधे से अधिक उत्तरदाताओं ने पंजाब में कोविड-19 से संबंधित मौतों के लिए सरकार को दोषी ठहराया।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की कहीं अधिक लोकप्रियता, कल्याणकारी योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव और खासकर उत्तर प्रदेश में तेजी से धार्मिक ध्रुवीकरण के कारण उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में भाजपा की जीत हुई।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, यह जानकारी सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसायटीज (सीएसडीएस) और लोकनीति द्वारा चुनाव बाद किए गए सर्वेक्षण में सामने आया है।

इन कारकों के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में दो दलों के बीच सीधी लड़ाई ने भी भाजपा को फायदा पहुंचाया। यही कारण पंजाब में आप की भारी जीत का भी रहा। वहीं, गोवा की बहुदलीय लड़ाई में भी भाजपा को अपेक्षाकृत फायदा मिला।

सर्वेक्षण में पाया गया कि मतदाता चार राज्यों में राज्य सरकारों की तुलना में केंद्र सरकार से अधिक संतुष्ट थे। पंजाब में मतदाता केंद्र और राज्य दोनों सरकारों से बड़े स्तर पर असंतुष्ट थे।

आधे से अधिक उत्तरदाताओं ने पंजाब में कोविड-19 से संबंधित मौतों के लिए सरकार को दोषी ठहराया, तो वहीं उत्तर प्रदेश के एक तिहाई और उत्तराखंड में इससे भी कम लोगों ने ऐसा किया।

उत्तरदाताओं ने बेरोजगारी और बढ़ती कीमतों को प्रमुख समस्याओं के रूप में गिनाया, लेकिन यूपी, उत्तराखंड और गोवा में भाजपा को अन्य कारकों के साथ-साथ मुफ्त राशन और कैश ट्रांसफर के लाभार्थियों के वोटों के कारण जीत मिली।

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और पंजाब में मतदाताओं को उम्मीदवार से कहीं अधिक मतलब पार्टी से था जिसके कारण यूपी, उत्तराखंड में भाजपा और पंजाब में आप को भारी समर्थन मिला।

वहीं, गोवा में लोगों के लिए पार्टी से कहीं अधिक उम्मीदवार मायने रखते हैं जिसके कारण वहां कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावपंजाब विधानसभा चुनावउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022गोवाBJPआम आदमी पार्टीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतअधिकारियों के साथ बैठक, फाइलों पर हस्ताक्षर, सीएम बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, कहा- जनता की तकलीफ दूर करिए?

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला