लाइव न्यूज़ :

क्रूज मादक पदार्थ मामला: एनसीबी सतर्कता दल ने स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल को सोमवार को तलब किया

By भाषा | Updated: November 8, 2021 00:33 IST

Open in App

मुंबई, सात नवंबर क्रूज मादक पदार्थ मामले में वसूली के प्रयासों के आरोपों की जांच कर रही स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की दिल्ली सतर्कता टीम ने बयान दर्ज कराने के लिए स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल को सोमवार को तलब किया है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि एनसीबी ने आज सैल को समन जारी किया, जिसमें उससे सोमवार को अपराह्न दो बजे सतर्कता टीम के समक्ष पेश होने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि सात अधिकारियों वाली सतर्कता टीम सोमवार सुबह दिल्ली से मुंबई पहुंचेगी। यह टीम उपनगर बांद्रा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के मेस में सैल का बयान दर्ज करेगी।

एनसीबी के गवाह के पी गोसावी का अंगरक्षक होने का दावा करने वाले सैल ने पिछले महीने एक हलफनामे में आरोप लगाया था कि क्रूज मादक पदार्थ मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद उसने गोसावी को 25 करोड़ रुपये की सौदेबाजी करते सुना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद