लाइव न्यूज़ :

झारखंड: सीआरपीएफ के दो जवानों ने मुठभेड़ में घायल नक्सली के लिए किया रक्तदान, कहा- जीवन की रक्षा करना भी हमारा कर्तव्य

By भाषा | Updated: May 29, 2020 21:42 IST

सीआरपीएफ जवान ने कहा कि हम देश के लिए अपने कर्तव्य के तहत दुश्मन पर गोली चलाने, मारने के लिए लड़ाई में उतरते हैं। हालांकि किसी के जीवन की रक्षा करना भी हमारा कर्तव्य है।

Open in App
ठळक मुद्देसीआरपीएफ के दो कर्मियों ने उस नक्सली की जान बचाने के लिए मानवीय आधार पर रक्त दान किया।नक्सली सीआरपीएफ के साथ हुई एक मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में पकड़ा गया था।

नई दिल्ली।झारखंड में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो कर्मियों ने उस नक्सली की जान बचाने के लिए ‘‘मानवीय’’ आधार पर रक्त दान किया जो बल के साथ हुई एक मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में पकड़ा गया था। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।

अर्धसैनिक बल की 60वीं बटालियन और राज्य पुलिस के नेतृत्व में एक टीम के साथ बृहस्पतिवार को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनमारू-टेबू क्षेत्र के जंगल में हुई एक मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए थे और दो को पकड़ लिया गया था। इसमें सुरक्षा बल का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ था।

सीआरपीएफ के कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश यादव और संदीप कुमार बृहस्पतिवार शाम में तब रक्तदान करने के लिए आगे आये जब टाटानगर के एक अस्पताल के चिकित्सकों ने उनके कमांडर को सूचित किया कि जिस घायल व्यक्ति को उन्होंने भर्ती कराया था उसका काफी खून बह गया है।

यादव ने झारखंड से पीटीआई से फोन पर कहा, ‘‘मुझे पता है कि वे हम पर बंदूक तानते हैं..हम उनके खिलाफ अभियान भी चलाते हैं...लेकिन सबसे ऊपर मानवता है। मैंने एक मनुष्य होने के नाते अपना कर्तव्य निभाया।’’

36 वर्षीय जवान 2006 में बल में भर्ती हुए थे। यादव ने कहा कि उन्होंने पूर्व में भी रक्तदान किया है क्योंकि उनका मानना है कि कोई भी किसी व्यक्ति को जो सबसे बहुमूल्य उपहार दे सकता है वह है जीवन बचाने का। यादव झारखंड के धनबाद जिले के रहने वाले हैं। उसके सहयोगी 30 वर्षीय संदीप कुमार इकाई में एक कारपेंटर हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम देश के लिए अपने कर्तव्य के तहत दुश्मन पर गोली चलाने, मारने के लिए लड़ाई में उतरते हैं। हालांकि किसी के जीवन की रक्षा करना भी हमारा कर्तव्य है।’’ राजस्थान के झुंझनू जिले के रहने वाले कुमार 2010 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि घायल नक्सली की हालत अब स्थिर है।

सीआरपीएफ के प्रवक्ता एवं उपमहानिरीक्षक मोजेस दिनाकरन ने दिल्ली में कहा, ‘‘कर्मियों ने वही किया, जिसका प्रशिक्षण उन्हें दिया गया है, कर्तव्य के प्रति समर्पण और मानव जीवन की रक्षा करना।’’ उन्होंने कहा, "हमें उन दोनों जवानों पर गर्व है जिन्होंने झारखंड में एक घायल नक्सली के लिए रक्तदान किया।" उक्त मुठभेड़ में एक महिला नक्सली सहित तीन नक्सली मारे गए थे।

टॅग्स :सीआरपीएफरक्तदाननक्सलझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

भारतगढ़चिरोली हुआ नक्सलमुक्त! 8 सशस्त्र नक्सली गिरफ्तार, 5 ने किया सरेंडर, 51 हथियार और 6534000 रुपये बरामद

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला