लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सेना और आंतकियों के बीच कल रात से मुठभेड़ अभी जारी, लगातार हो रही है फायरिंग

By भारती द्विवेदी | Updated: April 11, 2018 15:03 IST

आतंकवादियों से मुठभेड़ के चलते कुलगाम और अनंतनाग जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। वहीं, एहतियातन रूप से श्रीनगर-बनिहाल मार्ग पर ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 11 अप्रैल: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के खुडवानी इलाके में सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड अभी जारी है। सेना और आंतकियों के बीच ये एनकाउंटर 10 अप्रैल देर रात से ही जारी है। सेना के जवानों ने दो-तीन आंतकियों को घेरा रखा है। दोनों ही साइड से लगातार फायरिंग जारी है। आतंकियों को मार गिराने के लिए मौके पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 6 अन्य कंपनियों को भेजा गया है। भारतीय जवान आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

इधर, आतंकवादियों से मुठभेड़ के चलते कुलगाम और अनंतनाग जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। वहीं, एहतियातन रूप से श्रीनगर-बनिहाल मार्ग पर ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं। हालांकि, श्रीनगर-बारामूला मार्ग पर सामान्य रूप से ट्रेंने चलाई जा रही हैं। इससे पहले सेना को सूचना मिली थी कि खुडवानी इलाके के वानी मोहल्ला में आतंकी छिपे हैं। सेना ने सूचना के बाद राष्ट्रीय राइफल्स और एसओजी की टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी थी। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू की। माना जा रहा है कि दो से तीन आतंकी घिरे हुए हैं। 

बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के कंगन इलाके में बीते हफ्ते शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। जिसकी पहचान मुसाविर हसन वानी के रूप में हुई। वह बीटेक का छात्र था। उसका आतंकी हिजबुल से संपर्क बताया जा रहा है। वहीं, अप्रैल महीने की शुरुआत नें अनंतनाग और शोपियां जिलों में आतंकवादी संगठनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई थी, जिसमें तीन आतंकवाद निरोधक अभियानों में 12 आतंकवादियों को मार गिराया गया था। हालांकि इस अभियान में सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे और चार आम लोगों को भी जान गंवानी पड़ी थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह