लाइव न्यूज़ :

अवैध हथियारों से लैस अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा : पुलिस महानिदेशक

By भाषा | Updated: November 20, 2020 01:32 IST

Open in App

दुमका (झारखण्ड), 19 नवम्बर अपराध को लेकर सख्त तेवर अपनाते हुए झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एमवी राव ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि हथियारों से लैस अपराधियों को मार गिराने में पुलिस संकोच नहीं करेगी।

डीजीपी राव ने आज दुमका में पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कानून के पालन के लिये अच्छी भावना से की गई ऐसी किसी भी कार्रवाई में पुलिस को किसी भी तरह की कानूनी अड़चन नहीं आने दी जाएगी।

डीजीपी ने अफसरों को बेहद दुर्दांत अपराधियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। ऐसे अपराधियों को निशाने पर लेकर उनकी गिरफ्तारी की जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि ये अपराधी किसी तरह के हथियार का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें मार गिराया जायेगा।

राव ने कहा, ‘‘अगर कोई अवैध हथियार लेकर घूम रहा है तो वह उससे खेलने या उसकी पूजा करने के लिए नहीं घूम रहा है, बल्कि किसी न किसी की जान लेने के लिए घूम रहा है। ऐसी स्थिति में वह अपराधी कहीं गोली चलाता दिखायी देता है तो हमने स्पष्ट निर्देश दिया है कि उसे मार गिराने में पुलिस संकोच न करे। कानून भी इसकी इजाजत देता है। हम यदि यह काम नहीं करेंगे तो हमारी विफलता मानी जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट युद्ध के असर के बावजूद ट्यूलिप गार्डन में इस साल 30 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने लगाई हाजिरी

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार