लाइव न्यूज़ :

दिल्ली व आसपास के क्षेत्र में आज रात से 30 नवंबर तक पटाखा बैन, प्रदूषण की वजह से लिया गया फैसला

By अनुराग आनंद | Updated: November 9, 2020 11:47 IST

अब दिल्ली से सटे 4 राज्यों के करीब दो दर्जन जिलों के लोग दिवाली के दौरान पटाखा नहीं छोड़ पाएंगे। एनजीटी ने करीब दो दर्जन जिलों में पटाखों पर बैन लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार पहले ही ग्रीन पटाखों को बैन करने का नोटिफिकेशन जारी कर चुकी है।हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बैन की घोषणा करने के एक दिन बाद कहा कि लोग 2 घंटे के लिए पटाखा छोड़ सकते हैं।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में आज रात से 30 नवंबर तक पटाखों पर बैन लगा दिया गया है। दरअसल, दिल्ली में एक तरफ कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वायु प्रदूषण की समस्या से भी राजधानी दिल्ली परेशान है। यही वजह है कि दिवाली से पहले प्रशासन ने पटाखों पर बैन लगाने का फैसला किया है।  

एनडीटीवी की मानें तो एनजीटी की ओर से चार राज्यों के करीब दो दर्जन जिलों में पटाखों को छोड़ने पर रोक लगाने का फैसला किया है। इससे पहले दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पटाखों पर बैन लगाने के लिए बैठक किया गया था। 

इस बैठक के बाद दिल्ली में पटाखों पर बैन लगाने का प्रशासन की तरफ से आदेश भी जारी किया गया था। लेकिन, अब दिल्ली से सटे 4 राज्यों के करीब दो दर्जन जिलों के लोग दिवाली के दौरान पटाखा नहीं छोड़ पाएंगे।

बता दें दिल्ली सरकार पहले ही ग्रीन पटाखों को बैन करने का नोटिफिकेशन जारी कर चुकी है, लेकिन कई राज्यों ने अभी भी पटाखों के इस्तेमाल पर रोक नहीं लगाई है, मसलन उत्तर प्रदेश ने अभी तक अपनी स्थिति साफ नहीं की है, जबकि उसके दो शहर गाजियाबाद और नोएडा दिल्ली एनसीआर का हिस्सा है।

जिन राज्यों ने दिवाली पर पटाखों को चलाने पर बैन लगाया है उनमें दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, ओडिशा, कर्नाटक और हरियाणा शामिल है। हालांकि, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बैन की घोषणा करने के एक दिन बाद फिर कहा है कि लोग 2 घंटे के लिए लोग पटाखे छोड़ सकते हैं। 

दरअसल, इस समय दिल्ली कोरोना वायरस संक्रमण व प्रदूषण का दोहरा मार झेल रहा है। प्रदूषण के चलते दिल्ली में लगातार पांचवें दिन और भी बुरा हाल है। आज सवेरे आनंद विहार, मुंडका, ओखला (फेज-2) और वजीरपुर में एक्यूआई क्रमशः 484, 470, 465 और 468 रिकॉर्ड किया गया। प्रदूषण के लिहाज से सभी इलाके गंभीर स्थिति में हैं।

दिल्ली के अलावा एनसीआर में भी कोई राहत नहीं है। कल हवा की गति शांत पड़ने से दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों के ऊपर स्मॉग की चादर छाई रही।

वहीं, दूसरी ओर बढ़ती सर्दी और त्योहारी सीजन में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। कोरोना के मामलों में दिल्ली में नया रिकॉर्ड बना है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 7,745 नए कोरोना मामले सामने आए और एक दिन में यह सबसे ज्यादा दर्ज पॉजिटिव केस की संख्या है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली-एनसीआरवायु प्रदूषणदिवालीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज