लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने कहा- तेजी से घट रहे हैं कोरोना मामले, 7 मई को 4 लाख से अधिक केस, अभी एक लाख से कम, 79 प्रतिशत की कमी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 8, 2021 20:29 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 के 20,822 मामले सामने आए हैं और प्रति 10 लाख की आबादी पर 252 लोगों की मौत हुई है जो विश्व में सबसे कम है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में रोजाना कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार और तेजी से गिरावट आ रही है।सरकार ने जोर दिया कि कोविड-19 संबंधी उपयुक्त व्यवहार का पालन किया जाना चाहिए।भविष्य में किसी और लहर को आने से रोका जा सके।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने कहा कि कोरोना के मामले तेजी से घट रहे हैं। कोविड-19 के नए मामलों में काफी कमी आने का सिलसिला लगातार जारी है, सात मई के चरम के मुकाबले आंकड़ों में लगभग 79 प्रतिशत की कमी आई है।

सरकार ने महामारी की और लहरों से बचने के लिए पूरी आबादी का टीकाकरण होने तक कोविड रोधी व्यवहार का पालन करने पर जोर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविशील्ड की 25 करोड़ और कोवैक्सीन की 19 करोड़ खुराकों के लिए नया ऑर्डर दिया है। 

लॉकडाउन में ढिलाई के बावजूद हमें कुछ महीने तक बड़ी संख्या में एकत्र होने से बचने की आवश्यकता है। कोविड के दैनिक मामलों में लगातार व तेजी से गिरावट आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने महामारी की स्थिति पर आयोजित एक संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि सात मई को चरम स्तर पर पहुंचने के बाद से दैनिक नए मामलों में करीब 79 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

उन्होंने कोविड की दूसरी लहर पर कहा कि दैनिक नए मामलों में लगातार और तेजी से गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि भारत में प्रति दस लाख आबादी पर कोरोना वायरस के 20,822 मामले आए और 252 मौतें हुई हैं जो दुनिया में सबसे कम है। भविष्य में कोरोना की किसी और लहर को रोकने के लिए सरकार ने आबादी का टीकाकरण होने तक कोविड संबंधी उपयुक्त व्यवहार का पालन करने पर जोर दिया।

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियास्वास्थ्य मंत्री भारत सरकारनरेंद्र मोदीकोरोना वायरसबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र