लाइव न्यूज़ :

पोलियो टीकाकरण की तर्ज पर लगाए जाएंगे कोविड-19 के टीके, जानिए क्या है वैक्सीनेशन का पूरा रोडमैप

By नितिन अग्रवाल | Updated: June 15, 2021 07:33 IST

भारत में कोरोना टीकाकरण को और तेज करने और लोगों में भ्रांतियों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार अब नई रणनीति से पूरे कार्यक्रम में आगे बढ़ेगी। इसमें राज्य सरकार की ओर से भी मदद मुहैया कराई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देपोलिया जनजागरण अभियान की तर्ज पर चलेगा कोरोना टीकाकरण का अब अभियानजुलाई-अगस्त तक प्रतिदिन एक करोड़ लोगों का होगा टीकाकरण, सामुदायिक सहभागिता पर जोरअल्पसंख्यक, जनजातीय मंत्रालय भी अभियान में शामिल, महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को भी जोड़ा गया

नई दिल्ली: कोरोना के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार साबित हो रही वैक्सीन को लेकर दुनिया भर में मारामारी चल रही है। हालांकि, कई जगह लोगों पर वैक्सीन का खौफ इस कदर है कि कहीं स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला हुआ, कहीं लोग नदी में कूद पड़े और कहीं उनके मुंह पर दरवाजा ही बंद कर दिया. इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार ने वृहद स्तर पर योजना बनाई है, जिसमें कई मंत्रालयों को शामिल किया गया है।

कोरोना टीकाकरण अभियान पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के प्रमुख डॉ. एन. के. अरोड़ा ने लोकमत समाचार को बताया कि हमें शुरू से ही इसका अंदेशा था। यह हमारे लिए कोई नहीं बता नहीं है इसलिए हमारी पूर्ण तैयारी है। वैक्सीन पर जन जागरण किया जाएगा।

पोलियो अभियान की तर्ज पर कोरोना टीका

डॉ अरोड़ा ने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ने के साथ-साथ योजना को अधिक गहनता से लागू किया जाएगा। पोलिया जनजागरण अभियान की तर्ज पर ही इसे भी चलाएंगे और जुलाई-अगस्त तक प्रतिदिन एक करोड़ लोगों का टीकाकरण होगा। सामुदायिक सहभागिता पर अधिक जोर होगा।

वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियों और गलत धारणाओं को संवाद के जरिए दूर करने के साथ ही जनप्रतिनिधियों, समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों और यहां तक कि समुदाय के धर्मगुरुओं का भी सहयोग लिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतर राज्यों से वैक्सीन को लेकर हिचकिचाहट की जानकारी मिली है।

ऐसा बेहद पिछड़े, ग्रामीण, जनजाति बहुल, सीमांत और कई जगह एक समुदाय विशेष में इस तरह के प्रतिरोध की बात की जा रही है। सरकार की ओर से इसे दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्रालय ने कोविड-19 टीकाकरण संवाद रणनीति बनाई है। इसे राज्यों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशकों के जरिए लागू किया जा रहा है।

अल्पसंख्यक, जनजातीय मंत्रालय भी शामिल

अल्पसंख्यक मामलों और जनजातीय मामलों के मंत्रालयों को इसमें शामिल किया गया है। हज समितियों, वक्फ बोर्ड और केंद्रीय वक्फ काउंसिल से जुड़े दूसरे संगठनों, मौलाना आजाद जैसे प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थानों को शामिल करते हुए 'जान है तो जहान है' कार्यक्रम चलाया जाएगा।

महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को भी जोड़ा गया है। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत भी विशेष रूप से जनजाती बहुल इलाकों में सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियां दूर की जा रही हैं।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र