लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गणना शुरू

By भाषा | Updated: November 10, 2020 08:18 IST

Open in App

पटना, 10 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव के लिये मंगलवार को मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो गई।

बिहार चुनाव के लिये मतगणना 38 जिलों के 55 मतगणना केंद्रों पर हो रही है। इस चुनाव के परिणाम राज्य में नीतीश कुमार सरकार का भविष्य तय करेंगे। नीतीश कुमार पिछले 15 वर्ष से बिहार के मुख्यमंत्री हैं।

बिहार चुनाव के लिये अधिकतर एक्जिट पोल में राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पांच दलों के महागठबंधन को जीत हासिल होने का पूर्वानुमान व्यक्ति किया गया है।

तेजस्वी यादव (31) महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और इस चुनाव में उनका मुकाबला वर्तमान मुख्यमंत्री तथा जदयू नेता नीतीश कुमार से था। चुनाव आयोग ने मतगणना सुचारू रूप से कराने के लिये पुख्ता प्रबंध किये हैं और इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि मतों की गिनती की प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने बताया कि मतदान होने के बाद जिन कक्षों (स्ट्रांग रूम) में ईवीएम मशीनों को रखा गया है, वहां पर केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों को तैनात किया गया है।

बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिये तीन चरणों में मतदान हुआ।

इस चुनाव में वैशाली जिले की राघोपुर सीट पर लोगों की निगाहें लगी हुई हैं जहां से तेजस्वी यादव मैदान में हैं। नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा है।

वहीं, राघोपुर सीट पर पूर्व में लालू प्रसाद और राबड़ी देवी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने समस्तीपुर जिले की हसनपुर सीट से चुनाव लड़ा है।

इसके अलावा जिन प्रमुख नेताओं के चुनावी परिणाम पर लोगों की नजर रहेगी उनमें पटना साहिब से नंद किशोर यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, खेल से राजनीति में आई श्रेयसी सिंह और प्लूरल्स पार्टी की नेता पुष्पम प्रिया चौधरी आदि शामिल हैं।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में राजद के एक भी सीट नहीं जीतने के बाद तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सवाल उठा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला