लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आरंभ

By भाषा | Updated: May 2, 2021 08:32 IST

Open in App

कोलकाता, दो मई पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा और कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच जनसुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करते हुए रविवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई।

एक्जिट पोल (मतदान के बाद सर्वेक्षण) में 294 सदस्यीय विधानसभा के आठ चरणों में हुए चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भााजपा के बीच कड़ा मुकाबला रहने का अनुमान जताया गया है।

मतगणना में 2,116 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

मतों की गिनती राज्य के 23 जिलों में बनाए 108 मतगणना केंद्रों पर चल रही है जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मतगणना केंद्रों पर कम से कम 292 पर्यवेक्षकों और केंद्रीय बलों की 256 टुकड़ियों को तैनात किया गया है।

पश्चिम बंगाल की 292 विधानसभा सीटों पर आठ चरणों में 27 मार्च से 29 अप्रैल तक मतदान हुआ था। कुछ उम्मीदवारों की मौत के कारण मुर्शिदाबाद जिले में शमशेरगंज और जांगीपुर सीटों पर मतदान स्थगित कर दिया गया था।

इन दो सीटों पर अब मतदान 16 मई को होगा और मतगणना 19 मई को होगी।

राज्य में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के कारण निर्वाचन आयोग ने मतगणना केंद्रों में मेज इस तरह लगाई हैं कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जा सके। मतगणना शुरू होने से पहले सभी ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों को सैनेटाइज किया जाएगा।

राज्य में पूर्वी मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम सीट पर सभी की निगाहें रहेंगी, जहां मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला