लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़: गुलाब के फूलों से खाली रोज गॉर्डन की जर्जर हालत देख पार्षदों ने पूछा- 25 लाख रुपये कहां गए?

By विशाल कुमार | Updated: September 26, 2021 15:38 IST

भाजपा पार्षद अरुण सूद ने अधिकारियों से पूछा कि जब हम बचपन में रोज गॉर्डन घूमने आते थे तो यह गुलाबों से भरा रहता था लेकिन आज ऐसा नहीं है. यह जर्जर हालत में है. कहां हैं वो 25 लाख रुपए जो मंजूर किए गए थे?

Open in App
ठळक मुद्देपार्षदों ने पूछा कि रोज गॉर्डन के अपग्रेडेशन के लिए जो 25 लाख रुपये मंजूर किए गए थे वे कहां गए?अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 के कारण नर्सरियां बंद थीं इसलिए नहीं हो सका पैसे का उपयोग.बगीचे को मेकओवर देने के लिए जो समिति गठित की गई थी, वह अपने गठन के बाद से एक बार भी नहीं मिली।

चंडीगढ़: बीते शनिवार को चंडीगढ़ नगर निगम के अधिकारियों के सामने तब समस्या खड़ी हो गई जब रोज गॉर्डन की जर्जर हालत पर सवाल उठाते हुए पार्षदों ने पूछ लिया कि रोज गॉर्डन के अपग्रेडेशन के लिए जो 25 लाख रुपये मंजूर किए गए थे वे कहां गए?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा पार्षद अरुण सूद ने अधिकारियों से पूछा कि जब हम बचपन में रोज गॉर्डन घूमने आते थे तो यह गुलाबों से भरा रहता था लेकिन आज ऐसा नहीं है. यह जर्जर हालत में है. कहां हैं वो 25 लाख रुपए जो मंजूर किए गए थे? और इसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया था?

इस पर हॉर्टिकल्चर शाखा के अधीक्षण अभियंता कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि इसमें से 3 लाख रुपये रासायनिक उपचार के लिए सामान खरीदने के लिए थे जबकि शेष राशि पौधों के लिए थी. कोविड-19 के कारण नर्सरियां बंद थीं, इसलिए...

हालांकि, पार्षद उनके बयान से संतुष्ट नहीं हुए.

सूद ने आगे पूछा कि क्या आज तक समिति की कोई बैठक हुई है? हालांकि, उन्हें कोई जवाब नहीं मिल सका.

इसके बाद पार्षदों ने पूछा कि क्या उस पैसे का उपयोग किया गया है तो अधिकारियों ने उन्हें पैसे का उपयोग नहीं किए जाने की जानकारी दी. इस पर पार्षदों ने पैसे का उपयोग न किए जाने पर आश्चर्य जताया.

बगीचे को मेकओवर देने के लिए जो समिति गठित की गई थी, वह अपने गठन के बाद से एक बार भी नहीं मिली।

कमिश्नर अनिंदिता मित्रा ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है और एक्जीक्यूटिव एंजीनियर प्रभारी से लिखित में पूछा जाए कि अब तक कोई बैठक क्यों नहीं बुलाई गई.

हालांकि, इस बैठक में रोज फेस्टिवल मनाने के लिए 87 लाख रुपये के बजट को पास करने का प्रस्ताव आया था जिसे पास कर दिया गया. हालांकि, यह तय किया गया कि उस समय कोविड की स्थिति के अनुसार उत्सव का आयोजन बाद में होगा.

बता दें कि, रोज गॉर्डन साल 1967 में बना था। चंडीगढ़ के पहले कमिश्नर डॉ. एमएस रंधावा ने इसका नामकरण किया था। लगभग 42.25 एकड़ में फैले रोज गार्डन में 800 के करीब गुलाब की किस्में हैं। रोज कई माली इसकी देखभाल करते हैं। एशिया का सबसे बड़ा रोज गार्डन होने का रुतबा इसे मिला है।

टॅग्स :चंडीगढ़रोज डेBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र