लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Pandemic: राहुल ने पीएम मोदी पर कसा तंज, पाकिस्तान और अफगानिस्तान कोरोना संकट में भारत से अच्छा काम किया

By शीलेष शर्मा | Updated: October 16, 2020 21:45 IST

राहुल गांधी का कहना था कि मोदी सरकार दुनिया में कोरोना का कहर देखने के बावजूद कोई सबक नहीं सीख सकी, जब की छोटे देश जो हमसे कहीं कमज़ोर हैं इस महामारी को मात देने में बेहतर साबित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल की इस टिप्पणी के तुरंत बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर सवालों की झड़ी लगा दी। नतीजा हमारे सामने हैं कि कोरोना मामलों में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर खड़ा है। मोदी सरकार ने इससे निपटने के लिए प्रबंधन किया, वह चिंताजनक है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हर रोज़ हमलावर राहुल गांधी ने आज फिर व्यंग्य कर सीधा हमला बोला। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार की एक और ठोस उपलब्धि है कि पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान जैसे देश भारत की तुलना में कोरोना महामारी से निपटने के बेहतर प्रबंधन में कामयाब हुए हैं। 

 

राहुल का सीधा कहना था कि मोदी सरकार दुनिया में कोरोना का कहर देखने के बावजूद कोई सबक नहीं सीख सकी, जब की छोटे देश जो हमसे कहीं कमज़ोर हैं इस महामारी को मात देने में बेहतर साबित हुए हैं। राहुल की इस टिप्पणी के तुरंत बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर सवालों की झड़ी लगा दी। 

पार्टी के प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने तंज कसा कि  मोदी सीना तान कर कोरोना से निपटने का दम भर रहे थे लेकिन नतीजा हमारे सामने हैं कि कोरोना मामलों में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर खड़ा है। जिस तरह मोदी सरकार ने इससे निपटने के लिए प्रबंधन किया, वह चिंताजनक है।

आज देश में लगभग 74 लाख संक्रमण के मामले हैं और लग भाग 1 लाख 12 हज़ार लोग इस महामारी में अपनी जान दे चुके हैं, बावजूद इसके मोदी सरकार फ़र्ज़ी आंकड़े दे कर लोगों को भ्रमित कर रही है। भारत में मृत्यु दर पाकिस्तान , बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान जैसे देशों की तुलना में दुगने हैं और अगर श्रीलंका की बात करें तो उसके मुक़ाबले मृत्यु दर 8 गुने हैं।  

कोरोना का बहाना बना कर आर्थिक तंगी को छुपाने की कोशिश हो रही है, जबकि सच ये है कि हमारी आर्थिक रीढ़ कोरोना के पहले ही चरमरा चुकी थी। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने जो आंकड़े पेश किये है उसके अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे तेज़ी से गिरने वाली अर्थ व्यवस्था होगी।  श्रीनेत ने तमाम देशो के उदाहरण दिए जिनमें चीन, रूस, इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं उनमें भारत गिरती अर्थव्यवस्था के पैमाने में सबसे ऊपर है। कांग्रेस प्रवक्ता ने ज़ोर देते हुए कहा कि ये केवल आंकड़े नहीं, आने वाले समय में बेरोज़गारी, महँगाई जैसे भयावह संकट की ओर इशारा कर रहे हैं।  

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीअफगानिस्तानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोविड-19 इंडियापाकिस्तानइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र