लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कश्मीर के बांडीपोरा में कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन को लेकर सवाल, प्रदेश में लौटे थे 50 हजार यात्री, टेस्ट हुए 4000 के

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 18, 2020 23:26 IST

फिलहाल प्रदेश में जो सवा तीन सौ से अधिक मामले कोरोना पाजिटिव के आए हैं उन्हें प्रशासन कम्युनिटी ट्रांसमिशन की बजाय स्पर्शोन्मुखी मानता है। पर सच्चाई यह है कि अभी तक प्रदेश में कुछ हजार ही सेंपल जांचे गए हैं जिस कारण चिंता इसके प्रति प्रकट की जाने लगी है कि खतरा कम्युनिटी ट्रांसमिशन के रूप में भयानक रूप में सामने आ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देक्या कश्मीर में कोरोना वायरस तीसरे चरण में पहुंच चुका है? क्या कश्मीर में इसका कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है?ये सवाल कश्मीर में इसलिए उठाए जा रहे हैं क्योंकि बांडीपोरा के गुंड जहांगीर इलाके में 10 दिनों में 64 पाजिटिव मामले सामने आए हैं।

क्या कश्मीर में कोरोना वायरस तीसरे चरण में पहुंच चुका है? क्या कश्मीर में इसका कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है? ये सवाल कश्मीर में इसलिए उठाए जा रहे हैं क्योंकि बांडीपोरा के गुंड जहांगीर इलाके में 10 दिनों में 64 पाजिटिव मामले सामने आए हैं। यही नहीं प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान 50 हजार से अधिक यात्री आए थे पर उसमें से मात्र 4 हजार लोगों के सैंपल ही जांच के लिए शामिल किए गए थे।

मिलने वाले समाचारों के मुताबिक, बांडीपोरा के गुंड जहांगीर गांव में करीब 604 घरों में 3650 लोग रहते हैं और उनमें से 64 में 10 दिनों के दौरान कोरोना पाया गया है। इस इलाके की देखभाल करने वाले हाजीन के ब्लाक मेडिकल आफिसर एजाज अहमद ने एक स्थानीय न्यूज एजेंसी को बताया कि वे इसकी पूरी जांच कर रहे हैं और कम्युनिटी ट्रांसमिशन न हो इसको रोकने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। दरअसल इस गांव में कम्युनिटी ट्रांसमिशन की बात इसलिए भी की जा रही है क्योंकि गांव की जनसंख्या के 20 परसेंट को क्वारांटाइन किया जा चुका है।

फिलहाल प्रदेश में जो सवा तीन सौ से अधिक मामले कोरोना पाजिटिव के आए हैं उन्हें प्रशासन कम्युनिटी ट्रांसमिशन की बजाय स्पर्शोन्मुखी मानता है। पर सच्चाई यह है कि अभी तक प्रदेश में कुछ हजार ही सेंपल जांचे गए हैं जिस कारण चिंता इसके प्रति प्रकट की जाने लगी है कि खतरा कम्युनिटी ट्रांसमिशन के रूप में भयानक रूप में सामने आ सकता है।

यह खतरा कितना है इससे भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में कोरोना वायरस फैलने के बाद लॉकडाउन होने तक विभिन्न राज्यों व देशों से करीब 50 हजार लोग जम्मू कश्मीर में आए हैं, लेकिन अभी तक इनमें से केवल चार हजार लोगों के ही टेस्ट हो पाए हैं। यह तथ्य शुक्रवार को जनहित याचिका में हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच के सामने रखे गए थे।

याची के वकील एडवोकेट अतीब कैंथ ने बेंच को बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पास मात्र 157 तकनीकी विशेषज्ञ हैं जो कोरोना वायरस के सैंपल लेने के योग्य हैं। यही कारण है कि प्रदेश में कोरोना वायरस के संदिग्धों की जांच काफी धीमी है।

प्रशासन के पास यह तो जानकारी है कि 50 हजार यात्री आए हैं, लेकिन अभी तक इनमें से केवल चार हजार लोगों के सैंपल की ही जांच हो पाई है। यह काफी चिंताजनक है। हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच में चीफ जस्टिस गीता मित्तल व जस्टिस रजनीश ओसवाल ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जम्मू कश्मीर के चीफ सेक्रेटरी व स्वास्थ्य विभाग के सचिव को इन तथ्यों की तत्काल जांच करने का निर्देश दिया है। मामले की सुनवाई के दौरान जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में फंसे बाहरी नागरिकों का मुद्दा भी उठा।

बेंच को बताया गया कि इन लोगों को मस्जिदों व पर्यटन स्थलों पर अस्थायी रूप से ठहराया गया है और इन लोगों को जरूरी चीजें भी मुहैया नहीं हो पा रही है। इस पर बेंच ने जम्मू व कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर ऐसे लोगों की पूरी जानकारी तथा इन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं पर रिपोर्ट पेश करने का भी निर्देश दिया।

इस बीच कोरोना संक्रमण को देखते हुए जम्मू संभाग के रेड जोन घोषित भठिंडी से निकलकर कश्मीर का जाना-माना कारोबारी मुश्ताक चाया शुक्रवार को श्रीनगर पहुंच गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। श्रीनगर में डॉक्टरों की टीम ने पहुंचकर उसकी स्क्रीनिंग की। साथ ही उसे क्वारंटीन कर दिया गया है। रेड जोन से निकलने और कश्मीर तक पहुंचने के मामले में पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह कश्मीर तक पहुंचने में कैसे सफल रहा। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाजम्मू कश्मीरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज