लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के 44658 नए मामले, 496 लोगों की मौत, अकेले केरल से 30 हजार से अधिक केस

By विनीत कुमार | Updated: August 27, 2021 10:09 IST

Coronavirus India Update: भारत में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 4 लाख 34 हजार 861 पहुंच गई है। एक्टिव केस भी बढ़कर 3 लाख 44 हजार 899 पहुंच गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में सबसे अधिक मामले केरल राज्य से आए हैं, राज्य में 162 लोगों की मौत भी गुरुवार को कोरोना से हो गई।भारत में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 4 लाख 34 हजार 861 पहुंच गई है।महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5108 नए मामले सामने आए, 159 और मरीजों की मौत।

भारत में कोरोना संक्रमण के एक बार फिर पिछले 24 घंटे में 40 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं इस अवधि में 496 लोगों की मौत भी कोविड-19 की वजह से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में 44658 नए कोरोना केस मिले हैं।

देश में सबसे अधिक मामले केरल राज्य से आए हैं। यहां गुरुवार को कोरोना के 30007 मामले मिले। साथ ही राज्य में 162 लोगों की मौत भी कोरोना से गुरुवार को हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 4 लाख 34 हजार 861 पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस भी बढ़कर 3 लाख 44 हजार 899 पहुंच गए हैं।

इस बीच 32 हजार 988 लोग बीमारी से ठीक भी हुए जिसके बाद कोरोना को हराने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 18 लाख 21 हजार 428 हो गई है। भारत में पिछले साल से अब तक संक्रमित हुए कुल लोगों की संख्या भी बढ़कर 3 करोड़ 26 लाख 3 हजार 188 हो गई है। 

भारत की आधी आबादी को टीके का एक डोज

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में अभी तक कोरोना टीके की कुल 61 करोड़ 22 लाख 8 हजार 542 डोज लगाई जा चुकी है। इसमें पिछले 24 घंटे में ही 79 लाख 48 हजार 439 डोज लगाए गए। मंत्रालय ने यह भी बताया है कि देश में टीके के लिए मौजूद योग्य लोगों में 50 प्रतिशत को कोरोना टीके की कम से कम एक डोज लगाई जा चुकी है।

देश में कोरोना से सबसे ज्यदा प्रभावित महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,108 नए मामले सामने आए जबकि महामारी से 159 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मामले बढ़कर 64,42,788 हो गए और मृतकों की संख्या 1,36,730 पर पहुंच गई है। 

कोरोना के मामले में केरल ने बढ़ा रखी है चिंता

केरल में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 39.13 लाख हो गई है जबकि 162 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 20,134 पर पहुंच गई है।

केन्द्र सरकार के मुताबिक पिछले एक सप्ताह के दौरान देश में सामने आए कोविड-19 के कुल मामलों के 58 प्रतिशत से ज्यादा मामले केरल से आए हैं। केरल में बुधवार को रिकॉर्ड 31,445 नये मामले सामने आए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकेरलHealth Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र