लाइव न्यूज़ :

Corona Update: देश में अब कम आ रहे कोरोना के मामले, 24 घंटे में आए 72 हजार नए केस, 986 की मौत

By गुणातीत ओझा | Updated: October 7, 2020 10:19 IST

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 72,049 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 82203 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। महामारी से बुरी तरह ग्रसित 986 मरीजों की जान भी चली गई।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 72,049 नए मामले सामने आए हैं।वहीं, 82203 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं।

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 72,049 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 82203 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। महामारी से बुरी तरह ग्रसित 986 मरीजों की जान भी चली गई। इन सब के बीच गौर करने वाली बात यह है कि भारत में पहले की तुलना में कोरोना के मामले अब कम आ रहे हैं। भारत में कोरोना के नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी तो जारी है, लेकिन एक्टिव केस की संख्या में लगातार गिरावट भी जारी है। नए संक्रमण से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 67 लाख 57 हजार हो गई है। वहीं, अब तक इस महामारी के चलते एक लाख 4 हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 7 हजार हो गई और कुल 57 लाख 44 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब छह गुना ज्यादा है।

ICMR के मुताबिक, 6 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 8,22,71,654 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से 11,99,857 सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र