लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: प्रवासी मजदूरों पर लॉकडाउन के असर को कम करने के लिए कदम उठाए सरकार : ICJ

By भाषा | Updated: April 17, 2020 05:49 IST

आईसीजे एशिया-प्रशांत के निदेशक फ्रेडरिक रॉस्की ने कहा, ‘‘भारत में आंतरिक प्रवासी मजदूरों की हालत पूरी तरह अस्वीकार्य है। अगर उनकी तत्काल जरूरतों पर उनके मानवाधिकारों के सम्मान के साथ ध्यान नहीं दिया गया तो इससे मौजूदा स्थिति और जटिल ही होगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देइंटरनेशनल कमीशन ऑफ ज्यूरिस्ट्स (आईसीजे) ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से प्रवासी मजदूरों पर लॉकडाउन (बंद) का असर कम करने के लिए प्रभावी उपाय अपनाने तथा जीवन यापन के न्यूनतम मानकों के अधिकार सुनिश्चित करने को कहा। आईसीजे इंडिया की अंतरराष्ट्रीय विधि सलाहकार मैत्रेयी गुप्ता ने कहा, ‘‘सरकार द्वारा अब तक उठाये गये कदम महत्वपूर्ण हैं, लेकिन वे अपर्याप्त साबित हुए हैं...''

इंटरनेशनल कमीशन ऑफ ज्यूरिस्ट्स (आईसीजे) ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से प्रवासी मजदूरों पर लॉकडाउन (बंद) का असर कम करने के लिए प्रभावी उपाय अपनाने तथा जीवन यापन के न्यूनतम मानकों के अधिकार सुनिश्चित करने को कहा।

आईसीजे इंडिया की अंतरराष्ट्रीय विधि सलाहकार मैत्रेयी गुप्ता ने कहा, ‘‘सरकार द्वारा अब तक उठाये गये कदम महत्वपूर्ण हैं, लेकिन वे अपर्याप्त साबित हुए हैं। सरकार के प्रयास देश में प्रवासी मजदूरों को लेकर होने चाहिए तथा उनके साथ अनेक स्तर पर होने वाले भेदभाव और जोखिम पर कार्रवाई की जानी चाहिए।’’

आईसीजे ने कहा कि लॉकडाउन के दूसरे चरण की घोषणा के बाद मुंबई तथा सूरत में हजारों प्रवासी मजदूरों ने इस फैसले पर विरोध जताया तथा अपने घर लौटने देने की मांग की।

आयोग ने कहा कि इससे पहले 24 मार्च को पहले चरण के लॉकडाउन की घोषणा के बाद पांच लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों और उनके परिवारों ने सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर अपने घर पहुंचने का प्रयास किया।

आयोग ने दावा किया कि व्यापक तौर पर आंतरिक विस्थापन की वजह से 22 प्रवासी मजदूरों और उनके परिवार के सदस्यों की मौत हो गयी जिनमें सात बच्चे शामिल हैं।

आईसीजे एशिया-प्रशांत के निदेशक फ्रेडरिक रॉस्की ने कहा, ‘‘भारत में आंतरिक प्रवासी मजदूरों की हालत पूरी तरह अस्वीकार्य है। अगर उनकी तत्काल जरूरतों पर उनके मानवाधिकारों के सम्मान के साथ ध्यान नहीं दिया गया तो इससे मौजूदा स्थिति और जटिल ही होगी।’’

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह