लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः विदेश में काम कर रहे लाखों भारतीय बेरोजगार, 8310 करोड़ विदेशी मुद्रा का लगेगा झटका 

By शीलेष शर्मा | Updated: July 6, 2020 16:54 IST

दुनिया भर में गिरती अर्थव्यवस्था ने जो रोज़गार का संकट खड़ा किया है उससे खड़ी के देशों के साथ-साथ अमेरिका जैसे देश अप्रवासी कामगारों को हटा कर अपने ही देश के लोगों को काम देने के लिये कानून बना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में एच 1 बी वीसा पर जहाँ अंकुश लगा कर भारतीय कामगारों के लिये स्वदेश वापसी का दरवाज़ा खोला तो कुवैत भी पीछे नहीं रहा।कुवैत की नेशनल असेंबली की कानून संवंधी समिति ने जिस मसौदे को मंजूरी दी है उसके पारित होते ही वहां काम कर रहे 8 लाख कामगारों को नौकरी छोड़ कर भारत लौटना पड़ेगा।ओमान ने यह आदेश पहले ही ज़ारी कर दिया है। दुबई ,कतार ,सऊदी अरब ,बेहरीन में भी भारतीय कामगारों को नौकरी से निकाला जा रहा है।

नई दिल्लीः रोज़ी रोटी कमाने के लिये देश छोड़ कर विदेशों में नौकरी करने गये लाखों भारतीयों के सामने कोरोना के कारण बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

खड़ी के देशों के अलावा दूसरे देशों में लॉकडाउन के कारण बंद हुये उद्द्योगों ने भारतीय कामगारों के लिये रोज़गार के दरवाज़े भी बंद कर दिये हैं जिससे इन अप्रवासी भारतीयों को भारत लौटने को मज़बूर होना पड़ रहा है। दुनिया भर में गिरती अर्थव्यवस्था ने जो रोज़गार का संकट खड़ा किया है उससे खड़ी के देशों के साथ-साथ अमेरिका जैसे देश अप्रवासी कामगारों को हटा कर अपने ही देश के लोगों को काम देने के लिये कानून बना रहे हैं।

अमेरिका में एच 1 बी वीसा पर जहाँ अंकुश लगा कर भारतीय कामगारों के लिये स्वदेश वापसी का दरवाज़ा खोला तो कुवैत भी पीछे नहीं रहा, कुवैत की नेशनल असेंबली की कानून संवंधी समिति ने जिस मसौदे को मंजूरी दी है उसके पारित होते ही वहां काम कर रहे 8 लाख कामगारों को नौकरी छोड़ कर भारत लौटना पड़ेगा।

दुबई ,कतार ,सऊदी अरब ,बेहरीन में भी भारतीय कामगारों को नौकरी से निकाला जा रहा

ओमान ने यह आदेश पहले ही ज़ारी कर दिया है। दुबई ,कतार ,सऊदी अरब ,बेहरीन में भी भारतीय कामगारों को नौकरी से निकाला जा रहा है। ओमान की सरकारी कंपनी पी ओ डी में कार्यरत अधिकारी विनय कुमार बताते हैं कि नई सरकार ने सरकारी और निजी कंपनियों को आदेश ज़ारी कर दिया है कि अप्रवासी कामगारों को हटा कर स्थानीय लोगों को रोज़गार दें जिससे यहाँ लगभग 60 हज़ार भारतीयों को नौकरी छोड़ कर स्वदेश लौटना पड़ेगा क्योंकि इन सभी के वर्क परमिट का अब नवीनी करण नहीं होगा।

इस समय साऊदी अरब में एक लाख 60 हज़ार भारतीय काम कर रहे हैं ,जबकि ओमान में 60 हज़ार ,कतार में 40 हज़ार ,बेहरीन में 20 हज़ार भारतीय कामगार हैं। खाड़ी देशों में सबसे अधिक कामगार केरल से हैं। विश्व बैंक की ताज़ा रिपॉर्ट बताती है कि इन कामगारों द्वारा जो विदेशी मुद्रा भारत भेजी जाती है वह दुनिया के देशों के मुक़ाबले सबसे अधिक है।

2019 की वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों के अनुसार भारत हर वर्ष अपने अप्रवासी कामगारों से 83. 1 बिलियन डॉलर की विदेशी मुद्रा प्राप्त करता है जबकि चीन 68. 4 बिलियन ,मेक्सिको 38. 5 बिलियन और फिलिपाइन्स 35. 2 बिलियन डॉलर की विदेशी मुद्रा पाता है। खाड़ी सहित अन्य देशों से भारतीयों की नौकरी छूटने से भारत को विदेशी मुद्रा के मामले में गहरी चोट लग सकती है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसअमेरिकानरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रम्पदुबईसंयुक्त अरब अमीरातप्रवासी भारतीयप्रवासी मजदूर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र