लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: पुलिस ने पलवल जा रहे ट्रक सवार 37 प्रवासी मजूदरों को पकड़कर शेल्टर होम भेजा, सभी पर केस दर्ज

By भाषा | Updated: April 17, 2020 15:37 IST

भारत में 24 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा की गई थी जो 3 मई 2020 तक जारी रहेगी. लॉकडाउन में सबसे ज्यादा संकट प्रवासी मजदूरों को ही हुई है जो गांव से दूर विभिन्न राज्यो में फंसे हुए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपकड़े गए मजदूरों के ठेकेदार ने कहा है कि वह पलवल से ओखला मंडी तक काम के लिए श्रमिकों को ले जा रहा था.दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में पुलिस ने प्रवासी मजदूरों को पकड़कर शेल्टर होम में भेजा है.

दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान 37 प्रवासी मजदूरों को हरियाणा के पलवल लेकर जा रहे एक ट्रक को शुक्रवार को रोका और उसमें सवार मजदूरों को एक शेल्टर होम भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस ने ओखला टी-प्वाइंट के समीप हरियाणा के पंजीकरण वाला एक ट्रक रोका और उसमें 37 मजदूरों को देखा।

ठेकेदार ने पुलिस ने बताया कि वह दिल्ली की ओखला मंडी से मजदूरों को काम के लिए पलवल मंडी लेकर जा रहा है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आर पी मीणा ने बताया कि ठेकेदार बिहार के लखीसराय जिले का रहने वाला है और पलवल में रह रहा था।

उन्होंने बताया कि मजदूर छतरपुर में रह रहे थे। सभी पर आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 तथा महामारी कानून की धारा तीन के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने साउथ एक्सटेंशन में भी बिहार में अपने गृह जिले वैशाली जाने की कोशिश कर रहे सात प्रवासी मजदूरों को पकड़ा।

उन्होंने यात्रा के लिए त्रिलोकपुरी निवासी की एक एसयूवी 37,000 रुपये के किराये पर ली थी। वाहन को जब्त कर लिया गया है और सात मजदूरों को आश्रय गृह भेजा गया है। ठाकुर ने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी ने बताया कि चालक को दी गई अग्रिम राशि लौटा दी गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनापलवलदिल्लीदिल्ली पुलिसकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला