लाइव न्यूज़ :

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2500 के पार, भारत में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 42836

By अनुराग आनंद | Updated: May 4, 2020 18:22 IST

देश में कुल COVID-19 के सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़कर 42836 हो गई है, जिसमें 29685 सक्रिय मामले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइसके साथ ही 11762 मरीज ठीक होकर अस्पताल से वापस अपने घर चले गए हैं।देश भर में अब तक कोरोना संक्रमण से 1389 मौतें हुई हैं।  

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के मामले में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की मानें तो पिछले 24 घंटे में 2573 नए मामले सामने आए हैं और 83 लोगों की मौत हुईं हैं।

इस तरह देश में कुल COVID-19 के सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़कर 42836 हो गई है, जिसमें 29685 सक्रिय मामले हैं। इसके साथ ही 11762 मरीज ठीक होकर अस्पताल से वापस अपने घर चले गए हैं। देश भर में अब तक कोरोना संक्रमण से 1389 मौतें हुई हैं।  

इसके अलावा बता दें कि कोरोना वायरस का संक्रमण देश में लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इस बीच राहत की खबर है कि कोविड-19 से रिकवरी रेड भी बढ़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1074 लोग ठीक हुए हैं और इसके बाद देश में कोरोना वायरस से रिकवरी रेट 27.52 हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, "देशभर में अब तक 11,706 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 1074 लोग ठीक हुए हैं और यह आज तक नोट किए गए ठीक हुए रोगियों के मामले में सबसे अधिक संख्या है। हमारी रिकवरी रेट अब 27.52 प्रतिशत पहुंच गई है।"

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, "पिछले 24 घंटे में देशभर में 2553 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 42533 पहुंच गई है और कोरोना से मरने वालों की संख्या 1373 हो गई है।"

महाराष्ट्र में आ चुके हैं 13 हजार के करीब कोरोना के मामलेदेशभर में सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है और राज्य में अब तक 12974 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 548 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में 2115 लोगों ने कोरोना वायरस की जंग को जीत लिया है और ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई और पुणे है।

तमिलनाडु में सामने आए 527 नए मामले, राज्य में अब तक 3550 लोग हो चुके हैं संक्रमित 

कोरोना वायरस का कहर तमिलनाडु में लगातार बढ़ता जा रहा है और सोमवार को राज्य में कोविड-19 से 527 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3550 हो गई। तमिलनाडु में कोरोना वायरस के कारण सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में मौत का आंकड़ा 31 पहुंच गया।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने बताया, "तमिलनाडु में सोमवार को कोरोना वायरस के 527 नए पॉजिटिव केस सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 3550 हो गई। कुल संक्रमितों में 2392 पुरुष, 1157 महिलाएं और 1 ट्रांसजेंडर शामिल है।"

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, "अब तक राज्य में में कुल 162970 सैंपल का टेस्ट किया जा चुका है। राज्य में अब तक 1409 लोग इस महामारी से ठीक भी हो चुके हैं और कोरोना वायरस के 2107 एक्टिव केस मौजूद हैं। "

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्रतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया