लाइव न्यूज़ :

Corona In Bihar: बिहार में कोरोना वायरस से अब तक 38 की मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 6662

By भाषा | Updated: June 16, 2020 04:40 IST

सोमवार को बिहार में कोरोना संक्रमण से 2 और लोगों की मौत मधुबनी व मुजफ्फरपुर जिले में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना बीमारी के कारण बेगूसराय, खगडिया एवं वैशाली जिलों में तीन-तीन लोगों की मौत हुयी है।बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 307 नए मामले सामने आए हैं।बिहार में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6662 हो गये हैं।

पटना: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 38 लोगों की मौत हो जाने के बीच सोमवार को इस वायरस से संक्रमितों की संख्या बढकर 6662 हो गयी । स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान मधुबनी एवं मुजफ्फरपुर जिले में एक—एक व्यक्ति की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 38 हो गयी।

इस घातक बीमारी के कारण बेगूसराय, खगडिया एवं वैशाली जिलों में तीन-तीन लोगों की मौत हुयी है जबकि भोजपुर दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पटना, जहानाबाद, सीतामढी, सिवान एवं सारण में दो—दो लोगों की मौत हुयी है। इसके अलावा अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर एवं शिवहर जिले में एक—एक मरीज की मौत हुई है।

जानें किस जिले में कितने कोरोना के मामले हैं-

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 307 नए मामले सामने आने के साथ प्रदेश में कुल मामले बढकर 6662 हो गये । पटना में अब तक इस बीमारी के 330 मामले सामने आए हैं जबकि भागलपुर में 327, बेगूसराय में 308, मधुबनी में 304, खगडिया में 293, रोहतास में 283, मुंगेर में 272, सिवान में 261, पूर्णिया में 242, कटिहार में 227 मामले सामने आए हैं।

शेष मामले जहानाबाद, नवादा, मुजफ्फरपुर, सुपौल, बांका, गोपालगंज, समस्तीपुर सहित अन्य जिलों से हैं। बिहार में अब तक 1,27,126 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 4226 मरीज ठीक हुए हैं। 

टॅग्स :बिहार में कोरोनाबिहारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?